
कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र में जन्मदिन पार्टी के दौरान हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी तुषार ढांडा को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त बोलेरो कैंपर वाहन भी जब्त कर लिया गया है।
ज्ञात हो कि 3 जुलाई 2026 की रात करीब 11 बजे दीपका क्षेत्र के 10 से 12 युवक अपने साथी विकास हुड्डा का जन्मदिन मनाने के लिए उरगा क्षेत्र स्थित मीरा रिजॉर्ट पहुंचे थे। पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर तुषार ढांडा और उज्ज्वल कुमार सिंह के बीच विवाद हो गया।
चेक-आउट के बाद सभी युवक रिजॉर्ट के बाहर सड़क पर पहुंचे, जहां दोनों के बीच एक बार फिर कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान तुषार ढांडा अपनी बोलेरो कैंपर में बैठा और वाहन को उज्ज्वल कुमार सिंह के ऊपर चढ़ा दिया। गंभीर रूप से घायल उज्ज्वल को उसके साथी तत्काल जिला चिकित्सालय कोरबा लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। मामले की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस ने धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी तुषार ढांडा को गिरफ्तार कर लिया तथा घटना में प्रयुक्त बोलेरो कैंपर वाहन भी जब्त कर लिया है।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि मामले की विवेचना जारी है और प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































