
कोरबा। अग्रवाल सभा दर्री-जमनीपाली की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 4 अगस्त 2026 (मंगलवार) को सायं 4 बजे श्री अग्रसेन भवन, साडा कॉलोनी, जमनीपाली में आयोजित किया जाएगा। समारोह को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है और इसकी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।
समारोह में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं खरसिया नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष कमल गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल संरक्षक एवं स्पेशल गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शामिल होकर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे और उनका मार्गदर्शन करेंगे।
आयोजन में समाज के वरिष्ठ संरक्षक प्रेम अग्रवाल, अशोक अग्रवाल (प्रगति),महेश अग्रवाल एवं बैजनाथ माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, सदस्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
आयोजकों के अनुसार, यह शपथ ग्रहण समारोह केवल नई कार्यकारिणी के गठन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को संगठित, सशक्त और विकासोन्मुख बनाने के संकल्प का अवसर भी होगा। समारोह में समाज की भावी योजनाओं, सामाजिक एकता और जनसेवा से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।
अग्रवाल सभा दर्री-जमनीपाली-जेलगांव ने समाज के सभी सदस्यों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































