featuredछत्तीसगढ़

“ऑपरेशन आघात” के तहत जूटमिल में नशीले इंजेक्शन बेचने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

कायाघाट क्षेत्र में किशोरों को नशे के लिए इंजेक्शन बेचते पकड़े गए आरोपी, 22 नग नशीली इंजेक्शन और नकदी बरामद

रायगढ़, 25 फरवरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत जूटमिल क्षेत्र में किशोर बालकों को नशीले इंजेक्शन उपलब्ध कराने वाले दो आरोपियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। जूटमिल इलाके में दर्द निवारक इंजेक्शन का खतरनाक तरीके से नशे के रूप में उपयोग किए जाने की सूचना एसएसपी के संज्ञान में आने पर तत्काल नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा को प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए। एडिशनल एसपी  अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन एवं सीएसपी के सुपरविजन में जूटमिल पुलिस ने मुखबिर सूचना पर दो अलग-अलग स्थानों पर रेड कार्रवाई कर आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा।

पहली कार्रवाई थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव एवं सहायक उप निरीक्षक भागीरथी चौधरी, नरसिंह नाथ यादव के नेतृत्व में कायाघाट बाबाकुटी के पास की गई। मौके पर पुलिस को देखकर 3-4 नाबालिग बालक भाग खड़े हुए। घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम रवि गुप्ता पिता जानप्रकाश गुप्ता उम्र 42 वर्ष, निवासी जूटमिल गेट के सामने थाना जूटमिल रायगढ़ बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से अखबार में लिपटे 10 नग Butorphanol Tartrate Injection USP 2mg “BUTRUM” (एमआरपी 59.68 प्रति एम्पुल) कुल कीमत लगभग 596.80 रुपये तथा बिक्री की 200 रुपये नकदी बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने इंजेक्शन प्रति एम्पुल 200 रुपये में बेचने की बात स्वीकार की तथा कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।

दूसरी कार्रवाई कायाघाट चौपाटी तिराहा के पास की गई। मुखबिर सूचना पर सुरेश वर्मा पिता मातु वर्मा उम्र 27 वर्ष, निवासी कायाघाट मुक्तिधाम सामने गली थाना जूटमिल रायगढ़ को उसके मकान के बाहर से पकड़ा गया। पुलिस को देखकर 3-4 युवक मौके से भाग गए। आरोपी के कब्जे से 12 नग Butorphanol Tartrate Injection USP 2mg “BUTRUM” (कुल कीमत लगभग 716.16 रुपये) तथा 300 रुपये नगद बरामद हुए। आरोपी ने इंजेक्शन झारसुगुड़ा (उड़ीसा) से खरीदकर लाने और किशोर बालकों को 150-150 रुपये प्रति इंजेक्शन बेचने की बात स्वीकार की।

दोनों आरोपियों द्वारा यह जानते हुए भी कि उक्त इंजेक्शन एक हानिकारक मादक द्रव्य है और इसके सेवन से मानव जीवन संकटापन्न हो सकता है, नाबालिग बच्चों को अवैध रूप से बिक्री की जा रही थी। छोटे-छोटे किशोरों में नशे की प्रवृत्ति विकसित कर उनके स्वास्थ्य एवं भविष्य को खतरे में डालने के कृत्य पर थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 66/2025 एवं 67/2025 धारा 77 जेजे एक्ट तथा धारा 123, 275, 286 भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी

1. रवि गुप्ता, उम्र 42 वर्ष, निवासी जूटमिल गेट के सामने, थाना जूटमिल रायगढ़
2. सुरेश वर्मा, उम्र 27 वर्ष, निवासी कायाघाट मुक्तिधाम सामने गली, थाना जूटमिल रायगढ़

बरामद संपत्ति

कुल 22 नग नशीली इंजेक्शन (Butorphanol Tartrate Injection USP 2mg “BUTRUM”) एवं 500 रुपये नगद बिक्री रकम।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

नशीली दवाओं के माध्यम से किशोरों को नशे की ओर धकेलने वाले व्यक्तियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से अपील है कि ऐसे किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, एडिशनल एसपी अनिल सोनी तथा सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन पर कार्यवाही में उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव, सहायक उप निरीक्षक भागीरथी चौधरी, नरसिंह नाथ यादव, प्रधान आरक्षक सतीश पाठक, आरक्षक शिवकुमार वर्मा, आरक्षक नरेश रजक एवं महिला आरक्षक देवकुमारी भारते की सराहनीय भूमिका रही।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button