
कोरबा, 18 जून 2026। जिले में चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत उरगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश को नाकाम कर दिया। सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता और सीसीटीवी निगरानी की मदद से चोरी की नीयत से प्लांट परिसर में घुसे चार आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण और औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 17- 18 जून की दरमियानी रात अडानी पावर प्लांट, पताढ़ी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियां दिखाई दीं। सूचना मिलते ही सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल निगरानी बढ़ाई और घेराबंदी कर चार संदिग्धों को पकड़ लिया।
घटना की जानकारी मिलने पर थाना उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की नीयत से प्लांट परिसर में प्रवेश करने की बात स्वीकार कर ली।
पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 346/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) एवं 3(5) के अंतर्गत अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
कुंदन कुमार श्रीवास उर्फ दाऊ (20 वर्ष), निवासी तिलकेजा, थाना उरगा।
सोमेंद्र कुमार कर्ष उर्फ अप्पी (24 वर्ष), निवासी खैरभांठ (तिलकेजा), थाना उरगा।
शिवकुमार श्रीवास उर्फ शिव (26 वर्ष), निवासी संजय नगर अकलतरा, हाल मुकाम कुदरूमाल, थाना उरगा।
संपत कुमार धीवर (20 वर्ष), निवासी कलमीभांठ (तिलकेजा), थाना उरगा।
कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि औद्योगिक क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था और नागरिकों की सतर्कता अपराधों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत जिले में लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































