featuredकोरबाछत्तीसगढ़

CMHO ने शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया औचक निरीक्षण

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के द्वारा लगातार जिले के सामु.स्वा.केन्द्रों, प्रा.स्वास्थ्य केन्द्रों तथा उप स्वास्थ्य केन्द्रों सुदृढिकरण हेतु निरीक्षण किया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 14.01.2026 को उनके द्वारा शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर रिस्दी,दादरखुर्द तथा उप स्वास्थ्य केन्द्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) नकटीखार का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान उन्होने अधिकारियों/कर्मचारियों का उपस्थिती रजिस्टर, ओ.पी.डी., आई.पी.डी, प्रसव कक्ष,पीएनसी कक्ष दवा वितरण कक्ष, दवा भंडार कक्ष पैथोलॉजी कक्ष, वैक्सीनेशन कक्ष को देखे । निरीक्षण के दौरान उन्होने आवश्यक दस्तावेजों की जॉच किया तथा कमियों में आवश्यक निर्देश दिये।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर रिस्दी में चिकित्सालय कैम्पस सहित साफ-सफाई रखने, मेडिसिन को ऑनलाईन मांगपत्र भेजने हेतु सीजीएमएससी से आईडी जेनरेट कराने, मुख्य मंत्री शासकीय अस्पतान रूपांतरण कोष से मरम्मत हेतु प्रस्ताव भेजने, बायो मेडिकल वेस्ट का उचित निपटान की व्यवस्था करने , चिकित्सालय में बिजली मीटर लगाने,अहाता निर्माण तथा पहुच मार्ग बनाने का प्रस्ताव भेजने हेतु निर्देशित किया गया।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर नकटीखार में अस्पताल में सामने अधिकारियों/कर्मचारियों का नाम प्रदर्शित करने, चिकित्सालय का संकेतक बोर्ड लगाने, रोजाना एनसीडी स्क्रीनिंग ऑफलाईन तथा ऑनलाईन करने ,एचआरपी की लिस्ट प्रदर्शित करने, पीएमएसएमए में शतप्रतिशत क्षेत्र की एचआरपी महिलाओं की विजिट कराने बायो मेडिकल वेस्ट का उचित निपटान की व्यवस्था करने ,दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा ओटी की मरम्मत हेतु प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर दादरखुर्द में सियान जतन क्लीनिक माह में प्रत्येक गुरूवार को लगाने तथा इस शिविर में 50 ओपीडी निर्धारित करने, चिकित्सालय एवं परिसर की साफ सफाई करने तथा अस्पताल परिसर में मदिरा पान कर लोगों से गाली-गलौच करने वाले व्यक्ति पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस में शिकायत करने के निर्देश दिए।
उन्होने निर्देशित किया कि स्वास्थ्य केन्द्रों मे संधारित सभी दस्तावेजों का सही तरीके से संधारण करने तथा समस्त चिकित्सा अधिकारी तथा कर्मचारी अपने कर्तव्य स्थल पर कार्य दिवस में समय पर आधार बेस्ड उपस्थिति सुनिश्चित कर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवायें प्रदान करें।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button