featuredछत्तीसगढ़

रायगढ़ जिले में पुलिस कर्मियों के लिए एनडीपीएस एक्ट की विवेचना पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

जप्ती, तलाशी, गिरफ्तारी एवं चेन ऑफ कस्टडी पर विशेषज्ञों ने दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

जिले में अफीम प्रकरणों पर प्रेजेंटेशन, जप्ती कार्यवाही के फुटेज दिखाए गए

“त्रुटिरहित विवेचना और मजबूत साक्ष्यों से ही आरोपी को कड़ी सजा दिलाना संभव—एसएसपी शशि मोहन सिंह

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में आज पुलिस कार्यालय में एनडीपीएस एक्ट के विभिन्न प्रावधानों, कार्यवाही प्रक्रिया एवं कानूनी पहलुओं पर त्रुटिरहित विवेचना सुनिश्चित करने हेतु एक दिवसीय ऑनलाइन/ऑफलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में डीएसपी/प्रभारी एंटी- नारकोटिक्स टास्क फोर्स सुशांतो बनर्जी, मुख्य वक्ता अपर लोक अभियोजक तन्मय बनर्जी सहित शहर के थाना प्रभारी एवं विवेचकगण उपस्थित रहे, जबकि अन्य राजपत्रित अधिकारी एवं एएसआई से निरीक्षक स्तर के विवेचक वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

कार्यशाला के दौरान मुख्य वक्ता अपर लोक अभियोजक  तन्मय बनर्जी द्वारा एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत जप्ती, तलाशी, गिरफ्तारी, चेन ऑफ कस्टडी सहित विवेचना की बारीकियों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने विवेचकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान अधिनियम की धाराओं एवं पूर्व मामलों के उदाहरणों के माध्यम से स्पष्ट किया, जिससे अधिकारियों को व्यवहारिक जानकारी प्राप्त हुई। डीएसपी  सुशांतो बनर्जी ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए पुराने प्रकरणों के आधार पर जटिल बिंदुओं को सरल तरीके से समझाया।

वर्चुअल सत्र में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव एवं थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा गत माह एनडीपीएस एक्ट के तहत जप्त अफीम प्रकरणों पर प्रस्तुति दी गई। इस दौरान संबंधित कार्यवाही के फुटेज भी प्रदर्शित किए गए, जिससे विवेचकों को वास्तविक प्रक्रियाओं की बेहतर समझ मिली और कार्यशाला अधिक प्रभावी बनी।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा कार्यशाला को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा गया कि एनडीपीएस मामलों में छोटी-छोटी त्रुटियां भी न्यायालयीन प्रक्रिया को प्रभावित करती हैं, इसलिए विवेचकों को प्रत्येक चरण की विधिक जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध दर्ज करना नहीं, बल्कि आरोपी को न्यायालय से कड़ी सजा दिलाना है। साथ ही भविष्य में पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध जैसे विषयों पर भी इसी प्रकार की कार्यशालाओं के आयोजन की बात कही गई।

कार्यक्रम के अंत में अपर लोक अभियोजक  तन्मय बनर्जी को विशेष सहभागिता हेतु प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। डीएसपी  सुशांतो बनर्जी द्वारा विभाग की ओर से उनका आभार व्यक्त किया गया। कार्यशाला में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं एएसआई से निरीक्षक स्तर के विवेचक शामिल होकर लाभान्वित हुए।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश

एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में त्रुटिरहित विवेचना ही न्यायालय में सशक्त पैरवी का आधार है। प्रत्येक विवेचक विधिक प्रक्रिया को भली-भांति समझकर कार्य करें, ताकि अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured निर्धारित समय से विलंब से कार्यालय पहुंचने पर उपसंचालक,समाज कल्याण को कारण बताओ नोटिस featured महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल,मशरूम खेती के प्रशिक्षण से बढ़ेगा स्वरोजगार featured ग्राम आमगांव में पुलिस जनचौपाल : अपराध जागरूकता, महिला सुरक्षा और साइबर सतर्कता पर थाना प्रभारी ने की संवाद featured जनता यूनियन की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक कोरबा में सम्पन्न, कर्मचारी हित में कई अहम प्रस्ताव पारित featured सभी अधिकारी-कर्मचारियों एवं जिले वासियों के सहयोग से बालोद जिले को हासिल हुआ उल्लेखनीय उलपब्धि: कलेक्टर श्रीमती मिश्रा featured सुशासन तिहार के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाए: कलेक्टर श्रीमती मिश्रा featured 63 लाख रुपए का अवैध मादक पदार्थ को  जलाकर किया गया नस्ट featured जशपुर में चार्टर प्लेन क्रैश होने के कोई साक्ष्य नहीं मिले,पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद, ड्रोन कैमरा से की जा रही है निगरानी featured कोरबा पहुंची मंदाकिनी: सुन साहिबा सुन… प्यार की धुन… में बच्चों के साथ जमकर थिरकीं featured कलेक्टोरेट में सड़क सुरक्षा पर सख्तीः बिना हेलमेट- सीट बेल्ट पर 14 हजार रुपए की हुई चालानी कार्रवाई featured प्रशासनिक दृष्टिकोण से नायब तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी featured प्रशासनिक दृष्टिकोण से तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी featured जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का नवीन कार्य विभाजन आदेश जारी featured कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक featured कलेक्टर अजीत वसंत ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक