कोरबाछत्तीसगढ़

जिले में खाद-बीज एवं कीटनाशक दुकानों का जिला स्तरीय दल के द्वारा निरीक्षण

कोरबा 23 जुलाई 2024/ कलेक्टर  अजीत बसंत के निर्देशानुसार जिले में किसानों को मानक स्तर का खाद, बीज एवं कीटनाशक उपलब्ध कराने हेतु जिला स्तरीय निगरानी दल द्वारा जिले के सभी खाद-बीज एवं कीटनाशक विक्रय करने वाले निजी एवं सहकारी दुकानों का सतत् निरीक्षण किया जा रहा है। ताकि किसानों को गुणवत्ता युक्त खाद, बीज एवं कीटनाशक उपलब्ध हो सके।


प्रभारी उप संचालक कृषि ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि खरीफ सीजन में किसानों के द्वारा लगातार खाद, बीज एवं कीटनाशकों के अधिक मूल्य में विक्रय करने एवं अमानक सामग्री के वितरण की शिकायत बनी रहती है। जिसके लिए शासन के निर्देशानुसार कोरबा जिला में जिला स्तरीय निरीक्षण दल का गठन किया गया है। जिला स्तरीय निरीक्षण दल के द्वारा विगत दिवस कोरबा के खाद बीज एवं कीटनाशक दुकान छत्तीसगढ़ फर्टिलाईजर, कृषक जगत, सिंघानिया बीज भंण्डार एवं जय किसान बीज भंण्डार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में किसी भी प्रकार की अनियमितता दर्शित नही हुई है। दल द्वारा विक्रताओं को आवश्यक निर्देश दिया गया एवं मानक स्तर का बीज, खाद एवं कीटनाशक दवाओं के विक्रय सही मूल्य करने हेतु निर्देश दिए गए। प्रभारी उप संचालक कृषि द्वारा जिले के किसानों से खाद, बीज एवं कीटनाशक क्रय पश्चात् विक्रेताओं से सामग्री की रसीद अनिवार्यतः प्राप्त कर लेने की अपील की गई है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आगडीह एयरस्ट्रिप पहुंचे, हुआ आत्मीय स्वागत featured प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रगतिरत कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा करें : कलेक्टर श्रीमती मिश्रा featured समय सीमा की बैठक में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश featured प्रशिक्षु आईएएस क्षितिज गुरभेले को दी गई भावपूर्ण विदाई, एक वर्ष की प्रशिक्षण अवधि पूर्ण featured कलेक्टर-एसपी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय featured ’महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत featured किसानी के नया बछर अक्ति तिहार (अक्षय तृतीया) एवं माटी पूजन दिवस का आयोजन featured सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीनेशन जिले के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध featured कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश featured कलेक्टर-एसपी ने जिले के औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं पावर प्लांट की ली बैठक featured कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं featured निर्धारित समय से विलंब से कार्यालय पहुंचने पर उपसंचालक,समाज कल्याण को कारण बताओ नोटिस featured महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल,मशरूम खेती के प्रशिक्षण से बढ़ेगा स्वरोजगार featured ग्राम आमगांव में पुलिस जनचौपाल : अपराध जागरूकता, महिला सुरक्षा और साइबर सतर्कता पर थाना प्रभारी ने की संवाद featured जनता यूनियन की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक कोरबा में सम्पन्न, कर्मचारी हित में कई अहम प्रस्ताव पारित