कोरबाछत्तीसगढ़

सुशासन तिहार अन्तर्गत कोरकोमा में समाधान शिविर हुई आयोजित

प्राप्त 5304 आवेदनों में से 4938 आवेदनों का हुआ निराकरण


कोरबा 08 मई 2025/राज्य शासन द्वारा प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत आज हाई स्कूल भवन कोरकोमा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर शासन द्वारा निर्धारित तीन चरणों की प्रक्रिया के अंतर्गत अंतिम चरण के रूप में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन तथा राज्य गीत “अरपा पैरी के धार“ के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इस गरिमामयी अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रेणुका राठिया, सुष्मित कमलेश अनंत, जनपद सदस्य डोलेश्वरी राठिया, तेजराम राठिया सरपंच कोरकोमा,मंदाकनी कंवर सरपंच पंण्डरीपानी, हरिश सिंह राठिया सरपंच रजगामार, इंद्रजीत राठिया सरपंच गोड़मा, देवराज सिंह सरपंच केरवां,भुनेश्वरी राठिया सरपंच केराकछार, प्रमिला सरपंच पतरापाली,उमेश्वर सोनी जनप्रतिनिधी कोरकोमा, शिविर नोडल अधिकारी सरोज कुमार महिलांगे, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कोरबा, सहायक नोडल कौशाम्बी गबेल जनपद कोरबा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
कौशाम्बी गबेल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोरबा द्वारा सुशासन तिहार के सभी चरणों की जानकारी देते हुए कोरकोमा कलस्टर में प्राप्त आवेदन की निराकरण की जानकारी देते हुए जनपद पंचायत कोरबा में प्राप्त आवेदन का विवरण दिया गया । उनके द्वारा बताया गया कि कलस्टर में प्राप्त कुल 5304 आवेदन में 4938 आवेदनों का निराकरण कर लिया गया है। जिला पंचायत सदस्य सुष्मिता अनंत ने शिविर में ग्रामीणजनों की भागीदारी की सराहना की, वही रेणुका राठिया ने सभी विभागीय अधिकारियों से त्वरित निराकरण की प्रक्रिया को पारदर्शिता से पूर्ण करने का आह्वान किया। सभी विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों के निराकरण एवं अपने विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण कर हितग्राहियों को योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया। कार्यक्रम में राशनकार्ड 06, पेंशन 75, तथा 07 हितग्राहियों को आवास स्वीकृति प्रदान की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्राम पंचायत नकटीखार, केराकछार एवं पतरापाली को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया, जो क्षेत्रीय स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान