कोरबाछत्तीसगढ़

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत 750 आयोजित जॉच शिविरों, 51 मेगा स्पेशिलिस्ट शिविरों में 45359 हितग्राहियों ने कराया अपना जाँच

कोरबा। जिले में 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण देखभाल और टीकाकरण और पोषण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने, महिलाओं तथा बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाना है। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक जिला चिकित्सालय, समस्त सामु.स्वा. केन्द्रों, समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में महिलाओं तथा बच्चों के स्वास्थ्य सेवायें सुनिश्चित करने दैनिक स्वास्थ शिविर लगाये गए हैं। शिविरों में रोगों की पहचान, रोकथाम और स्वास्थ संवर्धन पर ध्यान केन्द्रीत किया गया था। इन शिविरों में गैर संचारी रोगों, कैंसर एनिमिया, टीबी, सिकल सेल रोग, मातृ एंव शिशु की जाँच एवं उपचार किया गया है। साथ ही महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली, जागरूकता और परामर्श सत्र का आयोजन कर जानकारी दिया गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केशरी ने बताया कि अक्सर महिलाओं में एनिमिया, पोषण की कमी, महावारी से जुड़ी समस्यायें और सिकल सेल जैसी बिमारियों समय पर जाँच नहीं होने की वजह से गंभीर रूप ले लेती हैं। इन समस्याओं को दूर करने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत स्वास्थ्य केन्द्रों में शिविरों का आयोजन कर महिलाओं में बिमारियों की स्क्रीनिंग कर उपचार प्रदान किया गया है।
उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान प्रतिदिन विभिन्न थीम के साथ मनाया गया जैसे नारी आरोग्य उत्सव, स्वस्थ किशोरी सशक्त भविष्य, वीमेन वेलनेस वाक डे ‘मेरा स्वास्थ मेरी शक्ति, पी एम जनमन स्वस्थ पर्व स्वास्थ्य सम्मेलन दिवस, छतीसगढ़कि महतारी हम सब कि जिम्मेदारी नारी/अन्नपूर्णा पोषण दिवस स्वास्थ्य पर्व स्वस्थ माँ दिवस, स्वास्थ्य संजीवनी कैंप, उत्सव भी स्वास्थ्य भी, दशहरा डे फैसिलिटेसन डे इत्यादी।
उन्होंने बताया कि जिले में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक लगाये गए 750 सामान्य 51 मेगा स्पेशिलिस्ट शिविरों में 45359 हितग्राहियों का जॉच किया गया जिसमें 5200 गर्भवती महिलाओं की जॉच 18192 एनिमिया जॉच, 9921 सिकलसेल जॉच तथा 54 सिकल सेल कार्ड वितरण 1968 टीबी जॉच, 28483 बीपी जॉथ, 27630 शुगर जाँच तथा 2091 कैंसर जॉच ( ओरल, ब्रेस्ट, सर्वाइकल) किया गया। इसके साथ ही 225 वयवंदन कार्ड बने, 10 लोगों ने रक्तदान किये 124 लोग निक्षयमित्र बनने पंजीकृत हुए तथा 1313 बच्चों को टीकाकृत किया गया।

कलेक्टर अजीत वसंत लथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी ने जिले की महिलाओं, नागरिकों, जनप्रतिनिधयों से आग्रह किए हैं कि विभिन्न बिमारियों से ग्रसीत व्यक्तियों को क्षेत्र की महिलाओं को स्वास्थ्य केन्द्रों में नियमित स्वास्थ जॉच कराने हेतु प्रेरित कर भेजें जिससे उनकी स्वास्थ्य ऑध हो सके।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button