
जांजगीर-चांपा, 23 जून। थाना मुलमुला पुलिस ने चोरी के सरिया खरीदने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में शामिल दो विधि से संघर्षरत बालकों को भी पुलिस ने पकड़ लिया है तथा चोरी गया सरिया बरामद कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम जेवरा के चंदनिया पारा निवासी श्याम कुमार बांधी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने अपने घर के सामने निर्माण कार्य के लिए करीब 9 क्विंटल सरिया रखा था। 9 मई 2026 की रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा 1 क्विंटल 15 किलो सरिया चोरी कर लिया गया। चोरी गए सरिया की कीमत लगभग 6,900 रुपये बताई गई थी। शिकायत के आधार पर थाना मुलमुला में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि दो विधि से संघर्षरत बालकों ने मिलकर सरिया चोरी किया था। बाद में उन्होंने चोरी का सरिया ग्राम जेवरा निवासी रविशंकर श्रीवास (40 वर्ष) को 2,000 रुपये में बेच दिया। प्राप्त रकम दोनों बालकों ने आपस में बांट ली थी।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने घटना स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर चोरी गया 1 क्विंटल 15 किलो सरिया, जिसकी कीमत लगभग 6,000 रुपये है, बरामद कर जब्त किया गया। इसके अलावा बालकों के पास बची 300 रुपये की राशि भी पुलिस ने गवाहों के समक्ष प्रस्तुत कराई, जबकि शेष रकम खर्च किए जाने की जानकारी मिली।
पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी रविशंकर श्रीवास को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल, उपनिरीक्षक फुलेश्वर सिंह सिदार, प्रमोद कुमार महार, हेमलाल महिलांगे, प्रधान आरक्षक अनिल अजगल्ले, बलबीर सिंह, राजमणी द्विवेदी तथा आरक्षक ओम प्रकाश डहरिया, राजेश कश्यप, रामगोपाल भारती, मनभावन पटेल एवं देव मरकाम का विशेष योगदान रहा।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































