
कोरबा, 31 अगस्त 2026। हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम के कॉलोनी परिसर में लोकआस्था और छत्तीसगढ़ी संस्कृति से जुड़े भोजली पर्व का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कॉलोनीवासियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भोजली माता की पूजा-अर्चना की और पर्व को सामूहिक उत्सव के रूप में मनाया।

कार्यक्रम में संकल्प महिला मंडल की अध्यक्ष रुक्मणी सिंह मुख्य अतिथि तथा उपाध्यक्ष विजया शाह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। हसदेव खेल परिसर में कॉलोनी के विभिन्न क्षेत्रों से भोजली लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मुख्य अतिथि रुक्मणी सिंह ने भोजली माता की पूजा- अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने छत्तीसगढ़ी गीत, लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पारंपरिक वेशभूषा और लोक संस्कृति से सजी प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्सवी बना दिया।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में ‘देवी गंगा, देवी गंगा, लहर तुरंगा-लहर तुरंगा’ के भक्तिमय गीतों के बीच भोजली माता का कैलाश विहार स्थित सरोवर में विसर्जन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी मौजूद रहे और पूरे विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ भोजली पर्व का समापन हुआ।
भोजली उत्सव का आयोजन भोजली उत्सव समिति (एचटीपीएस दर्री) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका संध्या कश्यप एवं कविता ने निभाई।
आयोजन को सफल बनाने में समिति के संरक्षक वासुदेव सिंह भगत, संयोजक बलराम यादव, सह-संयोजक संतोष सोनी एवं एस. विश्वकर्मा, अध्यक्ष शांति देवी राठौर, उपाध्यक्ष केके गौतम एवं बाबूलाल चंद्रा, सचिव दुखूराम साहू, उपसचिव के के सिंह सहित समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
भोजली पर्व के माध्यम से एचटीपीएस कॉलोनी में लोकपरंपरा, सामूहिक सहभागिता और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की सुंदर तस्वीर देखने को मिली।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































