featuredछत्तीसगढ़

सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध की गई कार्रवाई

नगर निगम एवं पर्यावरण मंडल की संयुक्त द्वारा की गई कार्रवाई में  10 किलो से अधिक प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त, 8 संस्थानों पर 8400 रुपए जुर्माना

रायगढ़। शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने के उद्देश्य से नगर निगम एवं पर्यावरण मंडल की संयुक्त टीम द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए गौरी शंकर मंदिर रोड एवं गोपी टॉकीज रोड स्थित विभिन्न व्यावसायिक संस्थानों में सघन जांच एवं कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान टीम ने दुकानों, प्रतिष्ठानों एवं अन्य व्यावसायिक संस्थानों में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री के उपयोग, भंडारण एवं वितरण की जांच की। निरीक्षण के दौरान विभिन्न संस्थानों से 10 किलो से अधिक सिंगल यूज प्लास्टिक कैरीबैग जब्त किए गए। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले 8 संस्थान संचालकों पर कुल 8400 रुपए का जुर्माना लगाया गया।
संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई के दौरान श्रीनाथ पाव, हेन्डलूम हाऊस, निमेश किराना, अशोक टी, सुशील केडिया बड़ा पाव एवं जगदीश डेयरी सहित विभिन्न संस्थानों पर प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पाए जाने पर जुर्माने की कार्रवाई की गई। संबंधित संस्थान संचालकों को भविष्य में प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री का उपयोग एवं भंडारण नहीं करने की सख्त हिदायत भी दी गई।
संयुक्त टीम द्वारा संस्थान संचालकों एवं व्यापारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए कपड़े एवं अन्य पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने की समझाइश भी दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग, विक्रय एवं भंडारण के विरुद्ध आगे भी नियमित कार्रवाई जारी रहेगी।
नगर निगम एवं पर्यावरण मंडल की टीम ने नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें तथा स्वच्छ एवं हरित शहर निर्माण में सहयोग करें।
अभियान के दौरान नगर निगम एवं पर्यावरण मंडल के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे तथा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण एवं जागरूकता गतिविधियां संचालित करने की बात कही गई।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button