
सक्ती। जिले की कानून व्यवस्था और आपातकालीन पुलिस सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में मंगलवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। जिला मुख्यालय सक्ती में कोतवाली थाना परिसर के सामने निर्मित नवीन पुलिस थाना आजाक भवन का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने फीता काटकर एवं पूजा-अर्चना के साथ किया।


इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हाईकोर्ट अधिवक्ता चितरंजय पटेल, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष रामनरेश यादव सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

अतिथियों ने नवीन थाना भवन को क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताते हुए कहा कि इससे आम लोगों को बेहतर और त्वरित पुलिस सुविधा मिल सकेगी। जनप्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए प्रभावी पुलिसिंग और आमजन को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने की अपेक्षा जताई।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस मुख्यालय से जिला सक्ती को प्राप्त 8 नई डायल-112 वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इन अत्याधुनिक वाहनों के माध्यम से जिले में आपातकालीन सेवाओं की प्रतिक्रिया क्षमता और तेज होगी तथा जरूरतमंद लोगों तक पुलिस सहायता समय पर पहुंच सकेगी।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी भुवनेश्वरी पैंकरा, थाना प्रभारी लखन पटेल, रक्षित निरीक्षक उमेश राय सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
पूरे कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































