
कोरबा। जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा संचालित “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की विशेष रात्रिकालीन चेकिंग की गई। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में यह सघन अभियान चलाया गया।


अभियान के दौरान प्रशिक्षु उप निरीक्षकों की टीमों ने गुंडा एवं निगरानी बदमाशों के निवास स्थानों तथा संभावित ठिकानों पर पहुंचकर उनका सत्यापन किया। टीमों ने उनके वर्तमान गतिविधियों, रोजगार, आय के स्रोतों और जीवनशैली की जानकारी जुटाई। साथ ही यह भी जांच की गई कि वे किन लोगों के संपर्क में हैं और कहीं किसी आपराधिक गतिविधि से तो जुड़े नहीं हैं।



पुलिस ने ऐसे व्यक्तियों की भी जानकारी एकत्रित की जो पहले इन बदमाशों के साथ आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं या वर्तमान में उनके संपर्क में हैं। संदिग्ध गतिविधियों, असामान्य आर्थिक स्थिति और आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

चेकिंग के दौरान संबंधित व्यक्तियों को कानून व्यवस्था का पालन करने, किसी भी अवैध गतिविधि से दूर रहने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की सख्त हिदायत दी गई। पुलिस ने यह भी सुनिश्चित किया कि निगरानी एवं गुंडा बदमाश अपने विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाहियों का पालन करें।

कोरबा पुलिस का कहना है कि जिले में शांति, सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे तथा असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































