छत्तीसगढ़

नाम निर्देशन, संवीक्षा सहित विभिन्न कार्यों के लिए आरओ तथा एआरओ के कार्यों में सहयोग करने हेतु कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी

अंबिकापुर।लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु संसदीय निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 01-सरगुजा के लिए नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति, संवीक्षा, नाम निर्देशन पत्रों की वापसी, प्रतीक आबंटन, मतदान दिवस तथा मतगणना एवं समय-समय पर निर्धारित प्रारूप में जानकारी उपलब्ध कराने से संबंधित सभी कार्यों को भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार निर्धारित तिथियों एवं समय पर कार्य पूर्ण करने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर तथा सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को उनके संबंधित कार्यों में सहयोग करने हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 01 सरगुजा के रिटर्निंग ऑफिसर सरगुजा कलेक्टर विलास भोस्कर होंगे। इसी प्रकार सहायक रिटर्निंग ऑफिसर में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सूरजपुर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भैयाथान, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रतापपुर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रामानुजगंज, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुसमी, अपर कलेक्टर सरगुजा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अम्बिकापुर, और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सीतापुर हैं।

रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यों में सहायता हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें सरगुजा कलेक्टर कार्यालय के सहा.ग्रेड-02 दिलीप सिन्हा, अम्बिकापुर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय के सहायक ग्रेड-02 केशव प्रसाद सिंह, सरगुजा जिला कार्यालय के स्टेनो सुशील कुमार गुप्ता, अम्बिकापुर ई सेवा केन्द्र के जिला ई प्रबंधक वैभव सिंह, सरगुजा कलेक्टर कार्यालय के भृत्य दीपक यादव, सरगुजा कलेक्टर कार्यालय के भृत्य उपेन्द्र कुमार की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार निर्वाचन नामावली के अवलोकन कराने हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अम्बिकापुर कार्यालय के
सहायक ग्रेड-02 अनिरूद्ध सोनी, सरगुजा कलेक्टर कार्यालय के सहायक ग्रेड-03 विनय बखला, सरगुजा कलेक्टर कार्यालय के सहायक ग्रेड-03 गुरूमुख सिंह, अम्बिकापुर तहसील कार्यालय के सहायक ग्रेड-03 श्रवण कुमार यादव, अम्बिकापुर तहसील कार्यालय के भृत्य विनोद कुमार कुशवाहा, जिला कार्यालय सरगुजा के भृत्य गिरजा प्रसाद राजवाडे की ड्यूटी लगाई गई है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान