कोरबाछत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर सियान सदन में हुआ विधिक जागरूकता कार्यक्रम

कोरबा। कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार दिनांक 01 अक्टूबर 2024 को अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिक को उनके अधिकारों की जानकारी दिये जाने के प्रयोजनार्थ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा के द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित करते हुये कहा गया कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ माता-पिता को अपने पुत्र-पुत्रियों से भरण पोषण पाने का अधिकार है, इसके लिये भरण पोषण अधिकरण अधिकारी एस.डी.एम. होते है, उनके कार्यालय में भरण-पोषण का आवेदन पत्र लगाया जाता है, उसमें माता-पिता को अधिकतम 10000/- रूपये मासिक भरण पोषण पाने का अधिकार दिया गया है। सबसे पहले आप अपने शरीर एवं स्वास्थ्य का ध्यान रखे, शासन के द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के चल रहे जन कल्याणकारी एवं निःशुल्क योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं, शासन के पेंशन योजनाओं का लाभ ले सकते हैं, वरिष्ठ नागरिकों के बैंक एवं पोस्ट आफिस के द्वारा भविष्य के लिये जमा होने वाले फिक्स डिपोजिट में अधिक ब्याज मिलता है उसका भी लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा किसी अन्य प्रकार की तकलीफ होती है, जैसे किसी इलाज एवं पेंशन से संबंधित मामले में तो आप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के पैरालीगल वॉलीण्टियर्स के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। पैरालीगल वॉलीण्टियर्स जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से नियमानुसार आपके तकलीफ को दूर करने का प्रयास करेगा।
जयदीप गर्ग, विशेष न्यायाधीश कोरबा के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाने की आवश्यकता इसलिये पड़ी की हमारा भारत परिवार आधारित व्यवस्था पर है। बुजुर्ग बच्चों का ख्याल रखते थे और बच्चे बुजुर्ग का ख्याल रखते थे। हम पहले कृषि  आधारित व्यवस्था पर थे, धीरे-धीरे विनिर्माण व्यवस्था में आने से हम गांव से शहर आने लगे। शहर में छोटे-छोटे क्वाटर में रहने के कारण वे परिवार से कटते गये। उनके बच्चे भी पढ़ने के लिये बाहर जाने लगे और बाहर ही जाकर नौकरी करने लगे वे भी अपने माता-पिता से दूर रहने लगे। जब तक पुराना व्यवस्था कायम थे बच्चे अपने मॉ-बाप के साथ एक साथ रहते थे। सभी एक दुसरे का ख्याल रखते थे। आज स्थिति बदल चुकी है बच्चे चाहते हुये भी अपने माता-पिता का ख्याल रखने में अपने आप को अक्षम पाते है। इसलिये वरिष्ठ नागरिक दिवस की आवश्यकता पड़ी है। इसलिये भारत सरकार एवं नालसा ने आपके लिये कल्याणकारी योजनाएं बनाई है। कोई भी माता-पिता का ख्याल नहीं रखता है तो वे अपने बच्चे के विरूद्ध भरण-पोषण हेतु मुकदमा कर सकते हैं। हम विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आपको निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करेगे। कोई भी वरिष्ठ नागरिक को समस्या आती है तो सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा में आकर संपर्क कर सकते है, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण निश्चित ही आपका सहयोग करेगा।
गरिमा शर्मा, प्रथम जिला अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा के द्वारा बताया गया कि आप सभी स्वस्थ रहे खुश रहे, समस्याएं तो सभी के जीवन में आती है इस उम्र में आते -आते व्यक्ति इतना परिपक्व हो जाते है कि वरिष्ठ नागरिक जितने अच्छे से समस्या को समझ सकते है, समस्या को सुलझा पाने का मांदा रखते है वह हमारे उम्र के लोग नहीं रखते हैं। आज भी हम किसी समस्या में पड़ते है, तो अपने माता-पिता से पहली सलाह लेने जाते हैं। बच्चे कभी-कभी गलती करते है तो आप उसे क्षमा कर दिजिये। गलती करते है तो उन्हें अपनी सलाह एवं आशीर्वाद देते रहें। आप स्वस्थ रहिये, मस्त रहिये। आप सभी वरिष्ठ नागरिक का यह टीम बन गई है तो रोज एक दूसरे से मिलिये। आप पहले नौकरी में थे, रोजमर्रा की जिन्दगी में आपके पास फुर्सत ही नहीं थी। आप रोज मिलेगें तो आपका शारीरिक एवं अन्य कष्ट भी कम हो जायेगा। आप एक दूसरे को और अच्छे से समझ पायेंगे।
कु. डिम्पल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के द्वारा बताया गया कि विश्व में बुजुर्गो के प्रति होने वाले दुर्व्यवहार और अन्याय को रोकने के लिये और लोगों में जागरूकता फैलाने के लिये 14 दिसम्बर 1990 को यह निर्णय लिया गया और हर साल अक्टूबर महीने के पहले दिन को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस मनाये जाने का जाएगा और 01 अक्टूबर 1991 को पहली बार अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस मनाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य यही होता है कि सभी जनोपयोगी कानून की जानकारी सरल शब्दों में आमजनों को पहुंचाना। उक्त अवसर पर डॉ. ममता भोजवानी,ज्योति अग्रवाल, जिला अपर सत्र न्यायााधीश, कोरबा, सुश्री सीमा प्रताप चन्द्रा, मुख्य न्यायिक मजि. कोरबा, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी, कोरबा,मंजीत जांगड़े,ऋचा यादव, व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी कोरबा, पी.एल.व्ही. वरिष्ठ नागरिक भीमराव श्यामकुंवर, पी.एल.सोनी, पैरालीगल वॉलीण्टियर्स गोपाल चन्द्रा एवं अहमद खान उपस्थित थे।
 

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button