Saturday, July 27, 2024

    अपर कलेक्टर विजेंद्र पाटले ने किया पदभार ग्रहण..प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारियों व स्थानीय पत्रकारों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दी बधाई

    Must read

    कोरबा,कटघोरा :- 25 नवम्बर 2022 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के बाद आज 25 नवम्बर को कटघोरा नगर के प्रथम अपर कलेक्टर के रूप में विजेंद्र पाटले ने अपना पदभार विधिवत रूप से ग्रहण किया। इस मौके पर कटघोरा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कौशल प्रसाद तेंदुलकर व तहसीलदार के.के.लहरे, नायब तहसीलदार हरिशंकर यादव के साथ राजस्व विभाग के विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों के साथ कटघोरा के पत्रकारों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

    मालूम हो कि कटघोरा को पृथक जिला बनाने कटघोरा वासियों की लगातार की जा रही मांग और पिछले दिनों युवा कांग्रेस ग्रामीण के जिलाध्यक्ष विकास सिंह के अगुवाई में कटघोरा से रायपुर तक पदयात्रा के दौरान मिले आश्वासन को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आश्वस्त किया था कि जल्द ही कटघोरा में अपर कलेक्टर और एडिशनल एसपी बिठाए जाएंगे। यह आश्वासन अमल में आने लगा है। जिसके तहत आज कटघोरा के प्रथम अपर कलेक्टर विजेंद्र पाटले की पदस्थापना होने के बाद उन्होंने अपना पदभार ग्रहण किया।

    बता दें कि अब मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार एडिशनल एसपी की पदस्थापना शेष है। जिसे लेकर लोगों में इंतजार है कि कटघोरा में एडिशनल एसपी की पदस्थापना होने से नगर व आसपास के लोगों को प्रशासनिक समस्याओं को लेकर कोरबा के चक्कर लगाने से निजात मिलेगी।

        More articles

        Latest article