featuredकोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, सात अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

कोतवाली और कटघोरा थाना प्रभारियों की अदला-बदली, कई पुलिसकर्मियों को मिली नई जिम्मेदारी

कोरबा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले के पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए सात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश के तहत कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मोतीलाल पटेल को कटघोरा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं कटघोरा थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी को कोतवाली थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस तरह जिले के दो महत्वपूर्ण थानों के प्रभारियों की अदला-बदली की गई है।

इसके अलावा निरीक्षक मनोज कौशिक को रक्षित केंद्र कोरबा से थाना पाली संबद्ध किया गया है। उप निरीक्षक शिवकुमार कोसरिया का तबादला रक्षित केंद्र से थाना सिविल लाइन रामपुर किया गया है।

सहायक उप निरीक्षक धनंजय जाटवर को बालकोनगर थाना से सिविल लाइन रामपुर भेजा गया है, जबकि सहायक उप निरीक्षक अनिल खाण्डे को सिविल लाइन रामपुर से पुलिस चौकी मानिकपुर में पदस्थ किया गया है। वहीं प्रधान आरक्षक शनि कुमार कुंडू को रक्षित केंद्र कोरबा से बालकोनगर थाना में नई जिम्मेदारी दी गई है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी इस आदेश को जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button