कोरबाछत्तीसगढ़

स्कूली छात्रा ने हॉस्टल के बाथरूम में आधी रात जन्मा शिशु, झाड़ियों में फेंका

शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच, शिशु स्वस्थ,अधीक्षिका पर होगी कार्रवाई

कोरबा। कोरबा जिला अंतर्गत पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के 100 सीटर कन्या आश्रम(हॉस्टल) में रहकर अध्ययनरत एक नाबालिग कक्षा 11 वीं की छात्रा प्रेग्नेंट हो गई। सोमवार-मंगलवार की रात करीब 1:30 बजे नाबालिग छात्रा का कन्या आश्रम में प्रसव हुआ और रात में ही नवजात जीवित बच्चे को हॉस्टल के पीछे फेंक दिया गया। इधर आज सुबह ज़ब छात्रा की तबियत बिगड़ी तो इलाज कराने पोड़ी के सरकारी हॉस्पिटल लेकर गए तब मामले का खुलासा हुआ। छात्रा का परीक्षण के वक्त उसका प्रसव कराए जाने की पुष्टि होते ही हड़कम्प मच गई।
यहाँ सख्ती से पूछे जाने पर हॉस्टल के बाथरूम में डिलीवरी होने व बच्चे को जंगल में फेंके जाने की जानकारी छात्रा द्वारा दी गई। उसके बाद उक्त स्थान पर जाकर नवजात शिशु को बरामद किया गया। रात भर कड़कडाती ठंड के बावजूद भी बच्चा जीवित मिला। उसे अस्पताल में गहन उपचार लाभ दिया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कम्प मचा हुआ है वहीं जच्चा-बच्चा दोनों को जिला अस्पताल रेफर कराया गया। इस घटना के बाद से छात्रावास में छात्राओं की स्वास्थ्य निगरानी व देखभाल पर सवाल उठ रहे हैं कि छात्रा के गर्भवती होने का पता अथवा आभास अधीक्षिका को कैसे नहीं चला?

डीईओ,बीईओ पहुँचे जांच करने
इस मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गई। जिला शिक्षा अधिकारी टीपी उपाध्याय, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डी लाल व अन्य अधिकारी जांच पड़ताल करने हॉस्टल पहुंचे हैं। उनके द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। इस पूरे मामले में हॉस्टल अधीक्षिका पर तत्काल प्रभाव से निलंबन की गाज गिरने वाली है और उस पर भी जांच बिठाये जाने की जानकारी मिल रही है।

प्रेम प्रसंग की चर्चा: इस मामले में प्रारंभिक तौर पर यह भी जानकारी मिल रही है कि छात्रा का हॉस्टल से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित अपने गांव के किसी लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। माना जा रहा है कि छुट्टियों में गांव जाने के दौरान छात्रा उसके संपर्क में आई और गर्भवती हो गई।फिलहाल छात्रा का बयान महत्वपूर्ण है और उससे जानकारी लेकर बयान का कलमबद्ध किया जा रहा है। इस मामले में पुलिस कार्रवाई भी तय है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान