छत्तीसगढ़

बॉयफ्रेंड के लिए लड़कियों में गैंगवार…एक-दूसरे पर बरसाए थप्पड़,बोलीं-तेरा नहीं मेरा है

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बॉयफ्रेंड को लेकर विवाद का मामला सामने आया है, जहां दबंग लड़कियों ने एक लड़की की पिटाई कर दी. लड़कियों ने पहले तो उस पर थप्पड़ो की बारिश कर दी फिर उसे खींचकर जमीन पर गिरा दिया. फिर लात-घूंसों से पिटाई शुरू कर दी. मारपीट के दौरान लड़की चीख-चीखकर रोती रही, लेकिन उसे बचाने कोई नहीं आया. लड़कियों की सरेराह इस गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

मामला शहर के बस स्टैंड से टेलीफोन एक्सचेंड रोड के बीच का है. शुक्रवार शाम सड़क किनारे चार लड़कियां सिगरेट पीते हुए खड़ी थीं. इस दौरान लड़कियां आपस में बातचीत कर रही थीं. जिसके बाद अचानक एक लड़की को पकड़ कर थप्पड़ मारने लगी. मौके पर लड़कियों के इस हाईवोल्टेज ड्रामा को देखकर लोगों की भीड़ जुट गई. जानकारी के अनुसार, ये लड़कियां चिंकी और रिया गैंग की हैं.

बताया जा रहा है कि इनमें से दो लड़कियों के बीच बॉयफ्रेंड को लेकर विवाद था. दबंगई दिखाने वाली लड़कियां कपड़े की दुकान में काम करती है. जिस लड़की की पिटाई की गई है वो भी कहीं प्राइवेट जॉब करती है. लड़की उस लड़के से बातचीत करती थी, जिसे दूसरी लड़की पसंद करती थी. इसी विवाद को लेकर लड़कियों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी.

लड़कियों की दबंगई को देखकर सड़क के दूसरे किनारे खड़े लोगों ने मारपीट का वीडियो बना लिया. इस वीडियो में लड़कियां मिलकर एक लड़की को थप्पड़ मारती दिख रही है, जिसके बाद लड़कियों ने युवती को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और मारपीट की. बता दें कि पिछले साल भी इन दोनों गैंग की लड़कियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया था. तब भी विवाद का कारण प्रेम प्रसंग ही था.

वायरल वीडियो को लेकर पुलिस का कहना है कि किसी युवती की तरफ से मारपीट की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार पुलिस युवतियों की पहचान कर जानकारी जुटा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button