छत्तीसगढ़

आवासविहीन परिवारों के लिए खुशी का माहौल, पीएम आवास अंतर्गत जिले में भूमिपूजन एवं गृहप्रवेश कार्यक्रम का हो रहा आयोजन

एमसीबी/04 अक्टूबर 2024/ जिले में आवास विहीन एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास सुविधाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में राज्य शासन के निर्देशानुसार 3 से 5 अक्टूबर तक जिलेभर में गृह प्रवेश एवं भूमि पूजन कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लाभार्थियों को नवनिर्मित घरों में प्रवेश का अवसर मिल रहा है जिससे उनके जीवन में खुशहाली का नया अध्याय शुरू हो रहा है।

कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माण किए गए घरों में हितग्राही पूरे उत्साह और उमंग के साथ गृह प्रवेश कर रहे हैं। इसके साथ ही योजना के अंतर्गत स्वीकृत नए आवासों का विधि-विधान से भूमिपूजन भी किया जा रहा है। यह आयोजन स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति एवं शासकीय अधिकारियों तथा ग्रामीणों और हितग्राहियों की सहभागिता से उत्सवपूर्ण माहौल में संपन्न हो रहा है।
नव निर्मित आवासों को तोरण लगाकर सुंदर तरीके से सजाया जा रहा है। घरों के बाहर रंगोली बनाई जा रही है और दीप जलाकर पारंपरिक विधि-विधान का पालन किया जा रहा है। लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से घर की चाबी सौंपी जा रही है, और साथ ही मिठाई एवं उपहार वितरण का कार्यक्रम भी हो रहा है, जिससे इस आयोजन में खुशी का माहौल और भी रंगीन हो गया है।


हितग्राहियों के चेहरे पर अपने नए घर की चाबी एवं प्रशस्ति पत्र पाकर जो खुशी दिख रही है, वह इस बात का प्रतीक है कि सरकार की इस योजना से उनके जीवन में एक महत्वपूर्ण बदलाव आया है। गृह प्रवेश के दौरान लाभार्थी परिवारों ने इस अवसर को उत्सव के रूप में मनाते हुए अपने नए जीवन की शुरुआत की।यह कार्यक्रम न केवल जरूरतमंद परिवारों को आवास प्रदान कर रहा है, बल्कि उन्हें सामाजिक सुरक्षा और सम्मान का भी अनुभव करा रहा है। राज्य सरकार की यह पहल समाज के कमजोर तबकों को सशक्त बनाने और उन्हें बेहतर जीवनशैली प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान