कोरबाछत्तीसगढ़

होली के अवसर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

ईएलसी व एनएसएस क्लब के सदस्यों द्वारा अभियान चलाकर नागरिकों को मतदान के लिए कर रहे प्रेरित

आमजनों को मतदाता जागरूकता की दिलाई गई शपथ

कोरबा 26 मार्च 2024/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  अजीत वसंत के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने तथा शतप्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत नियमित रूप से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जिले में जारी हैं। इसी कड़ी में शासकीय ईवीपीजी महाविद्यालय के एनएसएस और ईएलसी क्लब के द्वारा होली के अवसर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत मतदान को प्रेरित करने वाले आकर्षक रंगोली एवं मेहंदी बनाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।
इसी प्रकार कमला नेहरू महाविद्यालय के ईएलसी क्लब के सदस्यों द्वारा रंगो के त्यौहार में घर-घर जाकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से आमजनों को मतदान की उपयोगिता की जानकारी देते हुए लोकतंत्र की मजबूती में अपना योगदान देने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। इस दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा आमजनों को अनिवार्य मतदान हेतु मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गयी।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button