Friday, April 25, 2025

        अपील:होली में बेजुबानों को रंग न लगाएं,उनकी सुरक्षा करें

        Must read

          कोरबा। होली में अक्सर कई लोग बेजुबान गाय,कुत्ता आदि घुमंतू जानवरों पर रंग लगा देते है जिससे उनको काफी समस्या हो जाती है। कई रंग ऐसा कैमिकल वाला होता है जिससे रिएक्शन हो जाता है,फिर उनकी देखरेख कौन करेगा, इसलिए बेजुबानों को रंग न लगाएं।

          रंगों का त्योहार के बीच कोरबा में यह सुरक्षा सेवा अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य होली के दौरान बेजुबान जानवरों की सुरक्षा करना है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम सोनी ने इस अभियान की शुरुआत की है। प्रेम सोनी और उनकी टीम ने कोरबा में जागरुकता पोस्टर लगाए हैं।
          प्रेम सोनी ने बताया कि यह अभियान सिर्फ होली के दौरान ही नहीं, बल्कि पूरे साल चलेगा। उनकी टीम जानवरों की सुरक्षा और उनके अधिकारों के लिए काम करेगी। प्रेम सोनी की टीम में शांतनु मिश्रा, कृष्णकांत यादव, मनीष श्रीवास, धीरज श्रीवास, हिमांशु पाटकर, जय मिश्रा, राहुल महंत, सनी यादव, साहिल साहू, लक्ष्मण देवांगन, पलक निर्मलकर और रिया राठौर शामिल हैं।

          इस अभियान के माध्यम से, प्रेम सोनी और उनकी टीम लोगों को जानवरों के प्रति सहानुभूति और करुणा की भावना को बढ़ावा देना चाहते हैं।

                More articles

                - Advertisement -

                    Latest article