कोरबाछत्तीसगढ़

ब्लैक फिल्म,साइलेंसर में प्रेशर हार्न सहित यातायात के नियमों का उलंघन करने वालों पर कार्यवाही करे -अपर कलेक्टर

यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने, ब्लैक स्पॉट को ठीक करने के दिए निर्देश


बारिश से पूर्व सड़कों के गड्ढे का भराव सहित अन्य मरम्मत कार्य करने के निर्देश


कलेक्टर की निर्देशन में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित


कोरबा / कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। अपर कलेक्टर मनोज कुमार बंजारे ने जिले में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु सभी विभागों को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक नीतेश ठाकुर, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं यातायात प्रभारी रविन्द्र कुमार मीणा, नगर निगम आयुक्त विनय मिश्रा, परिवहन अधिकारी विवेक सिन्हा, सार्वजनिक उपक्रम एसईसीएल, बाल्को, पीडब्ल्यूडी, नेशनल हाईवे, एनएचएआई, एनएचपीडब्ल्यूडी, परिवहन, यातायात सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री बंजारे ने जिले में सड़क सुरक्षा से संबंधित किए गए प्रयास, सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण, दुर्घटना नियंत्रण के उपाय व सड़क सुरक्षा जागरूकता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सड़क दुर्घटना रोकने, ओवर स्पीडिंग को नियंत्रित करने तथा आवश्यक सुरक्षा साधनों का उपयोग करने के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर श्री बंजारे ने चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर कमेटी बनाकर कमेटी की रिपोर्ट पर आवश्यक सुधार कार्य करते हुए दुर्घटना रोकने की दिशा में कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने बारिश से पूर्व सड़कों के गड्ढों का भराव, आवश्यक मरम्मत, यथा स्थान संकेतक लगाने हेतु सभी अधिकारियों को निर्देशित किया। अपर कलेक्टर श्री बंजारे ने राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित ब्लैक स्पॉट स्थानों पर होने वाली सड़क दुर्घटना को कम करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्घटनाजन्य मार्गों में रात्रि में प्रकाश की व्यवस्था, स्पीड लिमिट बोर्ड, आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने सार्वजनिक उपक्रम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि संबंधित सभी सड़कों में बारिश से पूर्व गड्ढों का भराव और मरम्मत योग्य स्थानों में अनिवार्य रूप से मरम्मत कराई जाए, जिससे बारिश के समय इन सड़कों में आवागमन सुगम हो सके। अपर कलेक्टर ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश भी दिए। साथ ही बिना हेलमेट पहने, बिना सीट बेल्ट लगाए, वाहनों में ब्लैक फिल्म लगाने वाले, साइलेंसर में प्रेशर हार्न का उपयोग करने वाले, ओवर स्पीडींग करने वाले चालकों पर चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में यातायात जागरूकता के तहत विविध कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित करने की बात कही।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button