कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा के विकास में सर्वसमाज के साथ देवांगन समाज की भूमिका रही है अति महत्वपूर्ण – महापौर

देवांगन समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया महापौर संजूदेवी राजपूत ने, समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देवांगन व वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन की रही विशिष्ट उपस्थिति

कोरबा 09 जून 2025। महापौर संजूदेवी राजपूत ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के विकास के साथ-साथ हमारे कोरबा के विकास में सर्वसमाज की महती भूमिका के साथ देवांगन समाज की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण रही है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होने कहा कि कोरबा के विधायक व प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के कुशल मार्गदर्शन में कोरबा का तेजी से विकास हो रहा है, श्री देवांगन ने अपने महापौर कार्यकाल के दौरान कोरबा के विकास को जो गति व दिशा दी थी, जिस प्रकार से सभी वार्ड, बस्तियों, गली, मोहल्लों तक विकास की गंगा बहाई गई थी उसकी मिसाल हम सब आज भी देते हैं।
उक्त बातें महापौर श्रीमती राजपूत ने देवांगन समाज के सामुदायिक भवन के लोकार्पण अवसर पर कही। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के विधायक मद से स्वीकृत 20 लाख रूपये की लागत से मिनीमाता कालेज के पीछे अपना घर के समीप सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया है, रविवार को आयोजित कार्यक्रम में महापौर संजूदेवी राजपूत ने उक्त सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर देवांगन समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देवांगन व वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन विशिष्ट रूप से उपस्थित थे। महापौर संजूदेवी राजपूत ने इस मौके पर अपने उद्बोधन में आगे कहा कि मैं आभारी हूॅं कि मुझे कोरबा में रह रहे सर्वसमाज के नागरिकों के साथ-साथ देवांगन समाज के भाई-बहनों का भरपूर प्यार, स्नेह व समर्थन मिला और सबने मिलकर नगर निगम कोरबा की कमान मेरे हाथ में दी, मैं भरोसा दिलाती हूॅं कि आपने जिस विश्वास के साथ मुझे यह जवाबदारी सौपी है, आपका वह विश्वास कभी नहीं टूटेगा, उन्होने कहा कि उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में निगम के हम जनप्रतिनिधि, पार्षदगण कोरबा के सर्वागीण विकास की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं तथा यह विकास यात्रा अनवरत रूप से जारी रहेगी।

समाज के सभी वर्गो के उत्थान हेतु प्रतिबद्ध है राज्य सरकार

इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गो के उत्थान हेतु लगातार कार्य रही है तथा इस हेतु वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए ’’ सबका साथ-सबका विकास ’’ के मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए प्रदेश सरकार विकास के सभी सोपानों पर एक साथ मजबूती के साथ खड़ी हुई है। उन्होने कहा कि जहॉं तक प्रदेश के विकास में हमारे देवांगन समाज की भूमिका का प्रश्न है तो निश्चित रूप से देवांगन समाज ने अन्य समाजों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर छत्तीसगढ़ के सर्वागीण विकास में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता दी है, अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया है।

सामाजिक एकता अत्यंत महत्वपूर्ण

इस मौके पर देवांगन समाज के प्रदेश अध्यक्ष  प्रदीप देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसी समाज के समुचित विकास हेतु उस समाज की सामाजिक एकता अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, हम समाज के लोग आपसी मतभेदों को भुलाकर समाज, राज्य व देश के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करें, तभी समाज, राज्य व देश का सही अर्थो में विकास हो सकता है। उन्होने देवांगन समाज हेतु उक्त सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन के प्रति आभार व्यक्त किया तथा किचन निर्माण हेतु महापौर संजूदेवी राजपूत द्वारा महापौर मद से 05 लाख रूपये दिए जाने की घोषणा के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

किचन निर्माण हेतु 05 लाख रू. की घोषणा

इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन की अगुवाई में देवांगन समाज के पदाधिकारियों व नागरिकों ने उक्त सामुदायिक भवन में किचन का निर्माण कराए जाने का आग्रह महापौर  संजूदेवी राजपूत से किया, जिसे सहर्ष स्वीकार करते हुए महापौर श्रीमती राजपूत ने अपने महापौर मद से किचन निर्माण हेतु 05 लाख रूपये की राशि प्रदान करने की घोषणा की।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य धनकुमारी गर्ग, पार्षद पंकज देवांगन, लक्ष्मण श्रीवास, सिमरनजीत कौर, सुनीता चौहान, वर्षा दिनेश वैष्णव, मुकेश देवांगन, झकेन्द्र देवांगन, सुशील गर्ग, दिनेश वैष्णव बुधवारा देवांगन, लक्ष्य चतुर्वेदी, जोन कमिश्नर प्रकाश चन्द्रा, सहायक अभियंता गोयल सिंह विमल, आकाश अग्रवाल, किरण साहू, रवि देवांगन, गजेन्द्र देवांगन, करूणाशंकर देवांगन, सरस देवांगन, शरद देवांगन, महावीर देवांगन, सुरेश देवांगन, लक्ष्मीचंद देवांगन आदि के साथ काफी संख्या में समाज के लोग व अन्य नागरिकगण उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button