छत्तीसगढ़

रेशम विभाग एवं महात्मा गांधी नरेगा के समन्वित प्रयासों से भिलाई में अर्जुन पौधरोपण एवं जल संरक्षण कार्यों ने दिलाई नई दिशा

स्व-सहायता समूह ने कृमिपालन से बदली आर्थिक तस्वीर, कोसा उत्पादन में स्थापित की पहचान

जांजगीर-चांपा, 16 जून 2025/ जिले के बलौदा विकासखंड के ग्राम पंचायत भिलाई में संचालित स्व-सहायता समूहों ने रेशम (कोसा) उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर जिले में नई पहचान बनाई है। इस कार्य में रेशम विभाग एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) की सहभागिता ने निर्णायक भूमिका निभाई है।

स्व-सहायता समूहों ने कृमिपालन (रेशम के कीड़ों का पालन) कर आत्मनिर्भरता की मिसाल प्रस्तुत की है। समूह की महिलाओं एवं पुरुषों ने मिलकर कोसा उत्पादन से अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया है तथा अन्य ग्रामीणों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बने हैं। लंबे समय की मेहनत का प्रतिफल यह सफलता एक दिन की नहीं, बल्कि सतत् मेहनत और समर्पण का परिणाम है। वर्ष 2001-02 से प्रारंभ हुई रेशम विभाग ने अपने विभागीय मद से 64 हजार अर्जुन के पौधे लगाए। रेशम विभाग और मनरेगा के अभिसरण से वर्ष 2015-16 ग्राम भिलाई में प्रथम चरण में 20,500 अर्जुन पौधों का रोपण किया गया और 42000 पौधों की नर्सरी तैयार की गई। इस तरह से वर्तमान में 78,685 अर्जुन के पौधे जीवित हैं। मनरेगा मद से अर्जुन पौधों के रोपण, जल संरक्षण और वृक्षों की देखरेख हेतु 3.15 लाख, पौधरोपण हेतु, 5.54 लाख, जल संवर्धन के कार्य के लिए, 5.18 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई, जिससे पौधों का संरक्षण बेहतर हुआ। पौधरोपण क्षेत्र में सीपीटी खनन किया गया इसके साथ ही 10.197 लाख पौधों की नर्सरी निर्माण हेतु स्वीकृत किए गए। इस पहल से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिला बल्कि स्थानीय मजदूरों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध हुआ। महात्मा गांधी नरेगा से 9 हजार 884 मानव दिवस का सृजन करते हुए मनरेगा श्रमिकों को नियमित रोजगार मिला।

स्वावलंबन की ओर एक ठोस कदम

स्वावलंबन स्व-सहायता समूह के अध्यक्ष चंद्रकुमार एवं सदस्य कविता बाई, रविन्द्र, धर्मवीर, सुशीलाबाई, क्रांतिबाई, शिवकुमार, लक्ष्मीन बाई, प्रियांशु, संतकुमार आदि द्वारा अर्जुन के वृक्षों में कृमिपालन करते हुए कोसाफल की वार्षिक दो फसलें ली जा रही हैं। इससे समूह के प्रत्येक सदस्य को 50,000 से 60,000 रुपये की आय प्राप्त हो रही है। महिलाओं ने विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर वैज्ञानिक ढंग से कोसा पालन प्रारंभ किया। गुणवत्ता में सुधार और निरंतर मेहनत से कोसा उत्पादन स्थानीय बाजारों में लोकप्रिय हो गया है।

सशक्तिकरण एवं प्रेरणा का स्रोत

कोसा उत्पादन ने महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त किया है। आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास की भावना को बल मिला है। यह समूह आज अन्य गांवों के लिए प्रेरणास्रोत बन चुका है। रेशम विभाग एवं मनरेगा के अभिसरण से अर्जुन पौधरोपण जैसे कार्यों ने न केवल हरित पर्यावरण की दिशा में योगदान दिया है, बल्कि ग्रामीण आजीविका संवर्धन को भी नई दिशा दी है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान