Thursday, July 24, 2025

          आकस्मिक मृत्यु के 05 प्रकरणों में 20 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

          Must read

            जांजगीर-चांपा, 21 दिसम्बर 2023। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आपदा मृत्यु के 05 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।

            जिले की तहसील बलौदा के ग्राम खारी के दुर्गेश कुमार बिंझवार की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पत्नी सविता बिंझवार, तहसील जांजगीर के ग्राम गौद के गोकुल प्रसाद सूर्यवंशी की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके पत्नी त्रेवेनी सूर्यवंशी, ग्राम बिरगहनी के दिलीप पटवा की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी मां बुधिया बाई, तहसील नवागढ़ के ग्राम महंत निवासी लछनबाई की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी पुत्री अम्बे धीवर और तहसील मुख्यालय चांपा के ऋतुराज देवांगन की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता अनिल कुमार देवांगन को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

              More articles

              - Advertisement -

                    Latest article