featuredछत्तीसगढ़

जहां हुआ था चक्का जाम, वहीं एसपी ने बनाई 60 महिलाओं की ‘महिला कमांडो टीम’, नशामुक्त गांव का दिलाया संकल्प

जांजगीर-चांपा। कुछ दिन पहले अपनी मांगों को लेकर चक्का जाम के कारण चर्चा में रहे ग्राम डोंगाकोहरौद में इस बार एक सकारात्मक पहल देखने को मिली। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) स्वयं गांव पहुंचे और ग्रामीणों से संवाद कर नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।

एसपी ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने ग्रामीणों से युवाओं को नशे से बचाने और अवैध नशे के कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

इस अवसर पर गांव की 60 सक्रिय एवं जागरूक महिलाओं का चयन कर ‘महिला कमांडो टीम’ का गठन किया गया। यह टीम गांव में नशामुक्ति अभियान चलाने, महिला सुरक्षा को बढ़ावा देने, सामाजिक जागरूकता फैलाने और अपराधों की रोकथाम में पुलिस की सहयोगी के रूप में कार्य करेगी। महिलाओं ने भी पूरे उत्साह के साथ गांव को नशामुक्त बनाने और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास, सहयोग और सहभागिता को मजबूत करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि डोंगाकोहरौद की यह पहल अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणादायक साबित होगी।

कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा थाना पामगढ़ के प्रभारी सावन कुमार सारथी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button