
कोरबा, 07 जून 2026। पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है तथा आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 4 जून 2026 को रामनगर निवासी प्रकाश सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका पुत्र प्रदीप दास शाम करीब 6:40 बजे मोहल्ले में मौजूद था। इसी दौरान आरोपी ईश्वर बंजारे वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अपने पास रखे धारदार कटरनुमा हथियार से प्रदीप दास पर हमला कर दिया।
घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों के साथ भी आरोपी ने मारपीट की। हमले में घायल प्रदीप दास को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार और चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।
प्रकरण में पुलिस ने अपराध क्रमांक 493/2026 दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला कायम कर विवेचना शुरू की। मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद प्रकरण में अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी गईं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र की टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और लगातार प्रयासों के बाद 6 जून को आरोपी ईश्वर बंजारे (21 वर्ष), निवासी रामनगर, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा ASP लखन पटले और CSP प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।
कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था भंग करने वाले और आपराधिक गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































