
कोरबा, 29 जुलाई। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा संचालित “सजग कोरबा–सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बुधवार को दो विद्यालयों में विशेष सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देने के साथ उन्हें स्वयं जागरूक नागरिक बनने और अपने परिवार को भी यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में यातायात थाना, कोरबा की टीम ने निर्मला इंग्लिश स्कूल, पुलिस लाइन तथा निर्मला स्कूल, कोसाबाड़ी में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में डीएसपी सुश्री ज्योत्सना चौधरी ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा का महत्व बताते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम केवल पुलिस की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
उन्होंने विशेष रूप से नाबालिग बच्चों द्वारा दोपहिया एवं अन्य मोटर वाहन चलाने के खतरों और इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने माता-पिता व परिजनों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

कार्यक्रम में हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन नहीं चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करना, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाना तथा यातायात संकेतों का पालन करने जैसे महत्वपूर्ण नियमों की विस्तार से जानकारी दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि स्वयं और अन्य लोगों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

कोरबा पुलिस ने बताया कि “सजग कोरबा–सतर्क कोरबा” अभियान के तहत जिलेभर में इस तरह के जन-जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि सुरक्षित, अनुशासित और जिम्मेदार यातायात व्यवस्था विकसित की जा सके।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































