featuredछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (फेज-04) एवं अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का किया शिलान्यास एवं शुभारंभ

जिला पंचायत सभा कक्ष में वर्चुअल  कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जांजगीर-चांपा, 17 अप्रैल/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जशपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (फेज-04) के अंतर्गत 2,225.44 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत 774 सड़कों (कुल लंबाई 2,426.875 किमी) के निर्माण कार्यों के साथ अटल डिजिटल सेवा केंद्रों का शिलान्यास एवं शुभारंभ किया।जिला पंचायत सभा कक्ष में वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता मिरी, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, सदस्य  राजकुमार साहू, सुश्री आशा साव, उमा राजेंद्र राठौर,विवेका गोपाल,राघवेंद्र प्रताप सिंह, कलेक्टर जन्मेजय महोबे सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी,जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (फेज-4) के अंतर्गत 2,225 करोड़ रुपये की लागत से 774 सड़कों का एक साथ भूमिपूजन किया गया है। लगभग 2,427 किलोमीटर लंबी इन सड़कों के निर्माण से 781 बसाहटों को बारहमासी पक्की सड़क सुविधा प्राप्त होगी, जिससे ग्रामीण जनजीवन में व्यापक परिवर्तन आएगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता मिरी ने कहा कि आज जशपुर से मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय द्वारा सड़क निर्माण कार्यों एवं अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों का शुभारंभ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लगातार आम नागरिकों तक सुविधाओं का विस्तार कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि विकसित भारत की मजबूत आधारशिला गांवों के विकास से ही संभव है। वर्तमान समय में डिजिटल सेवाओं का महत्व तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र ग्रामीणों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होंगे। जिले में कुल 31 अटल डिजिटल सुविधा केंद्र स्वीकृत किए गए हैं, जिनके माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न डिजिटल सेवाओं का लाभ सरलता से प्राप्त होगा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान featured ‘सेवा सेतु’- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजीटल प्रशासन का नया अध्याय