कोरबाछत्तीसगढ़

बाक़ीमोगरा पुलिस ने अवैध कबाड़ दुकान के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कराया  सीलबंद

कोरबा। पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  यू.बी.एस. चौहान (रा.पु.से) एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक (भा.पु.से.) द्वारा अवैध जुआ, सट्टा, कबाड़, शराब कार्यों पर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश पालन में मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर एसईसीएल हॉस्पीटल रोड बांकीमोंगरा में संचालित अवैध कबाड़ दुकान संचालिका किरण साहू की कबाड़ दूकान में रेड कार्यवाही किया जो उपरोक्तानुसार सम्पत्ति पाई गई। दुकान संचालिका के द्वारा किसी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज नहीं होना पाये जाने पर जप्त किया गया है उक्त आरोपिया कबाड़ दूकान संचालिका एवं उनके पुत्र विकास साहू, आकश साहू के विरूद्ध चुराई हुई सम्पत्ति खरीदने बिक्री करने की पूर्व अपराधिक प्रकरण दर्ज है जिस पर चालानी कार्यवाही हुई है उसके बाद भी दूकान संचालिका के द्वारा इस कार्य में लिप्त होकर चुराई हुई अपराध से संबंधित सम्पत्ति की खरीद फ़रोत में लगी हुई है जो अपने घर के बगल में ही कबाड़ दूकान संचालित कर सरकारी एवं निजी सम्पत्तियों को खरीदी बिक्री करने पूर्ण रूप से अपने परिवार के साथ मिलकर संचालित कर रही है इन दशाओं में अवैध कबाड़ दूकान संचालिका की अवैध कार्यों पर पूर्णतः रोक लगाने के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी के द्वारा अवैध कबाड़ दूकान को सीलबंद किया गया है।

  जप्त सामान

स्कुटर क्र. सीजी 12 – 0109,लेडिस सायकल पायल कंपनी का,लोहे का सरिया 8 एमएम, 10 एमएम जुमला वजनी लगभग 35 क्विंटल,लोहे, एल्युमिनियम का दरवाजा सेट,सायकल फेम,लाल रंग प्लेजर स्कुटी बिना नंबर बिना इंजन,लोहे का प्लेट 06 नग,लोहा टीना कबाड़ सामान लगभग 15 क्विंटल जुमला कीमती 85500 लगभग,अपराध में प्रयुक्त 02 नग लोहा कटर, 03 नग इलेक्ट्रानिक तराजू बड़ा, 02 नग ऑक्सीजन गैस सिलेण्डर

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तेजकुमार
यादव, सउनि नंदलाल टण्डन, म.प्र. आर. 326 विक्टोरिया रकसेल, म. आर. 898 निर्मला तंवर, आर. 328 देवेन्द्र राजपूत, आर. 673 देवेन्द्र पैकरा, आर. 639 सतीश साहू, आर. 535 भोलाशरण यादव, आर. 671 निरंजन कंवर, आर. 700 रोहित राठौर की भूमिका सराहनीय रही ।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button