
जांजगीर-चांपा। थाना मुलमुला क्षेत्र में डीजे सामान चोरी के मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया करीब ₹1.40 लाख का पूरा डीजे सामान और वारदात में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में मुलमुला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को उस समय पकड़ा, जब वे चोरी का सामान पिकअप वाहन में लोड कर कुटीघाट के पास ग्राहक तलाश रहे थे।
ताला तोड़कर चोरी किया था डीजे सामान
प्रार्थी सुदर्शन यादव, निवासी पैधारकोसा ने थाना मुलमुला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 23 अगस्त की रात अज्ञात चोर कमरे का ताला तोड़कर तीन एम्प्लीफायर, चार साउंड बॉक्स, एक डीजे मिक्सर और एक एचपी गैस सिलेंडर समेत करीब ₹1,40,000 का सामान चोरी कर ले गए हैं।
मोबाइल सूचना बनी अहम सुराग
मामले की विवेचना के दौरान 25 अगस्त को पुलिस को मोबाइल के जरिए सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी का सामान पिकअप क्रमांक CG 10 BG 9773 में लोड कर कुटीघाट के पास ग्राहक की तलाश कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही मुलमुला पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की और मुलमुला से बिलासपुर की ओर जा रहे पिकअप वाहन को रोक लिया। वाहन में चालक सहित छह लोग सवार मिले। तलाशी लेने पर पिकअप से चोरी गया पूरा डीजे सामान बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 366/2026, धारा 331(4), 305(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई करते हुए 25 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
गिरफ्तार आरोपी
1. अमर टण्डन, उम्र 24 वर्ष, निवासी मुलमुला।
2. विनय सांडिल्य, उम्र 21 वर्ष, निवासी मुलमुला।
3. संदीप तिवारी, उम्र 23 वर्ष, निवासी नरियरा।
4. इंदल उर्फ इंद्र गुलेरी, उम्र 25 वर्ष, निवासी रिस्दा, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर।
5. नीरज पाटले, उम्र 22 वर्ष, निवासी दलदली, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर।
6. मनीष सिंह बलदेव, उम्र 22 वर्ष, निवासी भदौरा, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
पूरी कार्रवाई में निरीक्षक शिवनंदन सिंह, थाना प्रभारी मुलमुला, प्रशिक्षु उनि गोपी सिंह, सउनि नजीर हुसैन, हेमलाल महिलांगे, प्र.आर. बलबीर सिंह, रूद्र कश्यप, अनिल अजगल्ले, आरक्षक सनोहर जगत, भूपेन्द्र कंवर एवं राजेश कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































