featuredछत्तीसगढ़

बालको मेडिकल सेंटर की पहल: कैंसर मरीजों के लिए पोषण पर खास फोकस, कुपोषण से लड़ने के लिए शुरू की विशेष व्यवस्था

रायपुर, 05 मई2026 नया रायपुर स्थित बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी) कैंसर उपचार के दौरान मरीजों में होने वाले कुपोषण से निपटने के लिए प्रभावी और मरीज-केंद्रित मॉडल पर काम कर रहा है। वेदांता मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन द्वारा संचालित यह 170 बिस्तरों वाला अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल छत्तीसगढ़ सहित आसपास के राज्यों के मरीजों को उन्नत इलाज की सुविधा प्रदान कर रहा है। यहां बड़ी संख्या में ऐसे मरीज पहुंचते हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हैं और सरकारी योजनाओं के तहत इलाज कराते हैं।

कैंसर उपचार के दौरान पोषण की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है, लेकिन कई मरीज पहले से ही पोषण की कमी के साथ अस्पताल पहुंचते हैं। कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी के दौरान मतली, भूख में कमी, मुंह में छाले, स्वाद में बदलाव और निगलने में दिक्कत जैसी समस्याएं मरीजों के भोजन सेवन को प्रभावित करती हैं। इससे वजन तेजी से घटता है, शरीर कमजोर होता है और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, जिससे इलाज की प्रभावशीलता पर भी असर पड़ता है।

इसी चुनौती से निपटने के लिए बीएमसी ने कीमोथेरेपी ले रहे मरीजों के लिए ‘हाई प्रोटीन डाइट प्लेटर’ की शुरुआत की है। इस प्लेटर में केले, बादाम, खजूर और प्रोटीन युक्त बिस्किट जैसे ऐसे खाद्य पदार्थ शामिल हैं, जिन्हें मरीज आसानी से खा सकें। जिन मरीजों को ठोस भोजन लेने में परेशानी होती है, उनके लिए सत्तू का पानी और दाल का पानी जैसे पौष्टिक विकल्प भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस पहल को बीएमसी चैरिटेबल फंड का सहयोग मिल रहा है।

सिर और गर्दन के कैंसर से पीड़ित मरीजों में पोषण की समस्या अधिक गंभीर होती है, क्योंकि उन्हें निगलने में कठिनाई होती है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए अस्पताल ने एंटरल फीडिंग सपोर्ट के तहत विशेष न्यूट्रिशन पैकेज तैयार किए हैं। मरीज की स्थिति के अनुसार नासोगैस्ट्रिक (एनजी) या पर्क्यूटेनियस एंडोस्कोपिक गैस्ट्रोस्टॉमी (पीईजी) ट्यूब के माध्यम से उच्च प्रोटीन युक्त तरल पोषण दिया जाता है, जिससे मरीज की सेहत को स्थिर रखा जा सके।

बच्चों के कैंसर उपचार में भी पोषण को प्राथमिकता दी जा रही है। कडल्स फाउंडेशन के सहयोग से अस्पताल बच्चों को अंडे, केले, मिल्कशेक जैसे हाई-प्रोटीन आहार, मूंगफली की चिक्की जैसे ऊर्जा युक्त स्नैक्स और जरूरतमंद परिवारों को मासिक राशन किट प्रदान करता है। गंभीर स्थिति में बच्चों को, खासकर आईसीयू में, ट्यूब फीडिंग के जरिए पोषण सहायता भी दी जाती है।

अस्पताल में मौजूद क्लिनिकल डाइटिशियन प्रत्येक मरीज का मूल्यांकन कर उनकी बीमारी, उपचार और पोषण स्थिति के अनुसार व्यक्तिगत डाइट प्लान तैयार करते हैं। यह समग्र और व्यक्तिगत देखभाल मरीजों के इलाज को अधिक प्रभावी और सुरक्षित बनाती है।

बालको मेडिकल सेंटर की इस पहल को राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिली है। अस्पताल को FICCI Healthcare Excellence Awards 2025 से सम्मानित किया गया है, जो इसकी उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं और पोषण आधारित देखभाल को दर्शाता है।

मध्य भारत में जहां उन्नत कैंसर उपचार सुविधाएं सीमित हैं, वहां बालको मेडिकल सेंटर का यह प्रयास मरीजों को बेहतर इलाज के साथ-साथ पोषण समर्थन देकर उनके जीवन की गुणवत्ता सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान featured ‘सेवा सेतु’- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजीटल प्रशासन का नया अध्याय