Sunday, February 9, 2025

          थाना बलौदा पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

          Must read

          जांजगीर- चांपा। पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS.)  के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बलौदा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध करवाई किया गया। जिसमें  ग्राम लिमभांठा निवासी शिवप्रसाद अनंत के कब्जे से  10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 2000/ रुपए को बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध विधिवत धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर दिनांक 22.09.2024 को  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

          उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक कुमार वैष्णव थाना प्रभारी बलौदा, सउनि प्रतिभा राठौर, प्रआर.  कोमल जायसवाल, आर. हेमंत साहू, महेश राज का सराहनीय योगदान रहा।

                More articles

                - Advertisement -

                      Latest article