छत्तीसगढ़

बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह का गरिमामय हुआ आयोजन

बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल जी का देश की स्वतंत्रता में है अतुलनीय योगदान – सांसद

कृषक संगोष्ठी में किसानो को जैविक खेती, नवीन कृषि यंत्रों और तकनीक की दी गई जानकारी

विधिक संगोष्ठी में नागरिकों को दी गई कानूनी अधिकारों की जानकारी

जांजगीर-चांपा 18 सितम्बर 2024। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं संविधान निर्मात्री सभा के पूर्ण कालिक सदस्य बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की 68 वीं पुण्य स्मृति में एक दिवसीय स्मृति समारोह का सी-मार्ट परिसर (कचहरी चौक) जांजगीर में आयोजन किया गया। स्मृति समारोह में सांसद  कमलेश जांगड़े, विधायक जांजगीर  ब्यास कश्यप, विधायक अकलतरा राघवेन्द्र कुमार सिंह सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की प्रतिमा में दीप प्रज्वलन कर पुष्पांजलि अर्पित की। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार, शहीद परिवार के परिजनों एवं बैरिस्टर ठा. छेदीलाल के परिवारजनों को शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कृषक संगोष्ठी, विधिक संगोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में आयोजित कृषक संगोष्ठी में किसानो को जैविक खेती, नवीन कृषि यंत्रों और तकनीकों की जानकारी दी गई। साथ ही नागरिकों को कानूनी अधिकारों की जानकारी विधिक संगोष्ठी के माध्यम से दी गई।

मुख्य अतिथि  कमलेश जांगड़े ने बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल को नमन करते हुए कहा कि बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल जी का देश की स्वतंत्रता में अतुलनीय योगदान है। उन्होंने कहा कि बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल ने देश की स्वतंत्रता के लिए बहुत महत्वपूर्ण कार्य किए है, हम महान विभूति की स्मृति को याद कर रहे है। इससे आने वाली पीढ़ी को उनके विचार, किए गए कार्यों को जानने का अवसर मिलेगा। विधायक जांजगीर-चांपा  ब्यास कश्यप ने कहा कि बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल जी छत्तीसगढ़ के स्वप्नदृष्टा में अग्रपंक्ति के पहलकार थे। वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सेवक, राष्ट्र सेवक थे, उन्होंने लगातार कृषकों की बेहतरी के लिए कार्य किया है। हर विषय पर उनकी गहरी पकड़ थी, उन्होंने क्षेत्र का नाम रोशन किया है उनका नाम संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य के रूप में नाम है। उन्हें स्मृति समारोह के माध्यम से याद करने का अवसर मिलता रहा है। अकलतरा विधायक  राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि आज बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल को स्मरण करने का दिन है। उन्होंने जो त्याग और बलिदान दिया है आज उसे समझने का दिन है। उन्होंने गरीब, कृषक के लिए कार्य किया है। वे बहुत महान शख्सियत रहे है हमें उनसे सीखने का नया आयाम मिलता है। बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल एक व्यक्ति ही नहीं अपितु एक विचार है। इस दौरान ठाकुर छेदीलाल जी के सुपुत्र विजय प्रताप सिंह एवं गुलाब सिंह चंदेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्हें नमन किया। बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल अकादमी के अध्यक्ष  देवेश सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विगत 24 वर्षाें से लगातार बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल समारोह का गरिमामय आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने आयोजन समिति, उपस्थित अतिथियों एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सतीश सिंह एवं श्री दीपक यादव ने किया। इस अवसर पर बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल जी के सुपुत्री रत्नावली सिंह, नगर पालिका परिषद, जांजगीर-नैला अध्यक्ष  भगवानदास गढ़वाल, पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े, नगर पालिका उपाध्यक्ष  आशुतोष गोस्वामी, जनपद पंचायत नवागढ़ अध्यक्ष प्रीति देवी सिंह,दिनेश शर्मा,परस शर्मा, इंजी. रवि पांडेय, विवेक सिसोदिया,रमेश पैगवार, पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, डीएफओ प्रियंका पांडेय, अपर कलेक्टर एस पी वैद्य सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, कृषक, अधिकारी-कर्मचारी अधिवक्तागण एवं नागरिकगण उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button