Tuesday, June 24, 2025

            महिला को मोटर साइकिल में लिफ्ट देने के बहाने ले जाकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को थाना अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर

            Must read

              जांजगीर -चांपा। आरोपी दिलीप रात्रे के द्वारा पीडिता को मोटर सायकल से लिफ्ट देने के बहाने इंदिरा उद्यान के सुनसान जगह मे ले जाकर दैहिक शोषण किया की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 434/2024 धारा 64 BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

              महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए  विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में आरोपी की पतासाजी हेतु थाना स्तर से टीम गठित किया गया।

              प्रकरण के आरोपी आरोपी दिलीप रात्रे को उसके सकुनत से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध मे पूछताछ किया गया जो जुर्म स्वीकार किए जाने विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 18.09.2024 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

              उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी अकलतरा, सउनि बी.पी खांडेकर, प्र.आर.शरीफुद्दीन खान, आरक्षक शेषनारायण का सराहनीय योगदान रहा।

                    More articles

                    - Advertisement -

                            Latest article