कोरबाछत्तीसगढ़

राज्य में मोदी की गारंटी शत प्रतिशत हो रही पूरी: मंत्री लखनलाल देवांगन

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने बटन दबाकर 24.72 लाख किसानों के खाते में 13320 करोड़ धान खरीदी अंतर की राशि का किया एकमुश्त भुगतान

कैबिनेट मंत्री  देवांगन के आतिथ्य में कृषि उपज मंडी कटघोरा में जिला स्तरीय कृषक उन्नति योजना कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जिले के 43412 किसानों को 262.09 करोड़ की राशि का हुआ भुगतान

कोरबा 12 मार्च 2024/ किसान हितैषी प्रदेश सरकार के मुखिया  विष्णुदेव साय द्वारा आज जनकल्याणकारी योजना कृषक उन्नति योजना का शुभारंभ करते हुए किसानों के खाते में समर्थन मूल्य में धान खरीदी की अंतर की राशि का अंतरण किया गया। बालोद जिले के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कृषक उन्नति योजना कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा हजारों किसानों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में राज्य के 24 लाख 72 हजार किसानों के खाते में 13 हजार 320 करोड़ रूपए की आदान सहायता राशि अंतरित की गई।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने सम्बोधन में कहा कि कृषि प्रधान छत्तीसगढ़ राज्य के लिए आज का दिन सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार के गठन होने के साथ ही विकास कार्य प्रारंभ हो गए है। सरकार द्वारा पहली कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्य में कमजोर परिवार के लोगो के लिए 18 लाख पक्के मकान निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई। भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर दो साल का बकाया बोनस का 12 लाख से अधिक किसानों को 3716 करोड़ रुपये प्रदान किया गया। आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए कृषि उन्नति योजना के तहत राज्य के 24.72 लाख किसानों को 13,320 करोड़ रुपये की राशि किसानों के खाते में अंतरित किया गया है। तेंदूपत्ता संग्राहकों को लाभ पहुंचाते हुए 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा की दर से तेंदूपत्ता की ख़रीदी की जाएगी। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में खेती-किसानी और किसानों की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। कृषि के क्षेत्र में सम्पन्नता से ही छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी और विकसित राज्य बनाने का सपना साकार होगा।
राज्य के सभी जिला मुख्यालयों सहित विकासखण्ड मुख्यालयों में भी कृषक उन्नति योजना कार्यक्रम आयोजित हुए। जिले के कटघोरा विकासखण्ड के कृषि उपज मंडी में आयोजित कृषक उन्नति योजना 2023 आदान सहायता राशि वितरण समारोह कार्यक्रम में प्रदेश के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर, कलेक्टर अजीत वसंत, जिला पंचायत सीईओ  संबित मिश्रा, डीएफओ कोरबा अरविंद पीएम, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

कैबिनेट मंत्री  देवांगन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी के तहत मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार के गठन के साथ ही विकास का कार्य तेजी से प्रारंभ हो गया है। राज्य सरकार द्वारा, मजदूर, व्यापारी, युवा, कमजोर वर्ग, महिला पुरूष समाज के सभी वर्ग के हितों में ध्यान में रखकर कार्य किया जा रहा है। किसान हितैषी प्रदेश सरकार द्वारा अपने वादा अनुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2023 में किसानो से समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई धान के अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान किसानों के खाते में किया जा रहा है। जिससे जिले की लगभग 43 हजार से अधिक किसान लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने सभी किसानों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योजना से किसान आर्थिक रुप से मजबूत बनेंगे। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी ने देश को सशक्त बनाया है। उनकी अगुवाई में भारत हर क्षेत्र में शक्तिशाली एवं आर्थिक रूप से सुदृढ़ हुआ है। राज्य में मोदी की गारंटी शत प्रतिशत पूरी हो रही है। प्रदेश में सरकार बनते ही मुख्यमंत्री श्री साय ने पहली कैबिनेट बैठक में कमजोर वर्ग के लोगों के लिए 18 लाख पीएम आवास निर्माण की स्वीकृति दी। साथ ही किसानों को बकाया धान का बोनस उनके खाते में प्रदान की गई है। खरीफ विपणन वर्ष 2023 मद 3100 रुपए प्रति क्विन्टल समर्थन मूल्य पर एवं 21 क्विन्टल प्रति एकड़ की दर से अन्नदाताओं से धान की खरीदी की गई है। जिसके अंतर की राशि बोनस के रूप में आज एकमुश्त प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को लाभ पहुंचाने के लिए 5500 रूपए प्रति मानक बोरे की दर से हरा सोना की खरीदी की जाएगी। साथ ही उन्हें चरण पादुका जैसे अन्य योजनाओं से भी लाभान्वित किया जाएगा। 10 मार्च को महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खाते मेंएक हजार की मासिक सहायता राशि जारी की गई है। पीएम विश्वकर्मा योजना से कारीगरों को रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। केसीसी के माध्यम से किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे किसान सशक्त बन रहे है। इसी प्रकार प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में आगे भी निरंतर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का धरातल पर बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। साथ ही सभी किसानों से जनहितैषी योजनाओं से जुड़कर लाभ लेने का आग्रह किया। जिससे जिले के साथ ही राज्य का विकास हो।
विधायक कटघोरा  प्रेमचंद पटेल ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के लिए पूरी तरह समर्पित है। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है जिसको पूरा करने दिशा में केंद्र एवं राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। आज सरकार द्वारा किसानों को अंतर की राशि का भुगतान किया गया है। जिससे किसानों के चेहरे प्रसन्नता से खिल गए है। उन्होंने किसानों को शुभकामनाएं देते हुए आधुनिक एवं उन्नत कृषि अपनाने एवं अपनी उपज बढ़ाने हेतु प्रोत्साहित किया।

कलेक्टर  वसंत ने किसानों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार की मंशानुरूप आज कृषि उपज मंडी कटघोरा में किसानों को अंतर राशि के भुगतान हेतु यह कार्यक्रम आयोजित की गई है। कृषक परिवारों के लिए आज खुशियों का दिन है। सरकार द्वारा उन्हें सौगात के रूप में धान विक्रय के समर्थन मूल्य के अंतर की राशि 917 रुपए प्रति क्विन्टल की दर से प्रदान की गई है। उन्होंने आमजनों को शासकीय योजनाओं की जानकारी लेने एवं लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया।
गौरतलब है की जिले के अन्य जनपदों में भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कृषक उन्नति योजना का खण्ड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पाली ब्लॉक के केराझरिया, कोरबा के भैंसमा, पोड़ी-उपरोड़ा के सिरमिना और करतला मुख्यालय में कृषक उन्नति अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित हुए। मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा योजना के तहत बटन दबाकर किसानों के खाते में राशि का अंतरण किया। खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में जिले के 43,412 किसानों ने कुल 28.67 लाख क्विंटल धान का विक्रय किया। जिन्हें धान विक्रय के अंतर की राशि के रूप में 262.09 करोड़ की राशि प्रदान की गई।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button