देश

पति को धोखे में रख कर देवर के प्रेम में डूबी भाभी को 4 साल बाद मिला ये सिला…

देवर और भाभी का रिश्ता मां-बेटे, दोस्तों या भाई-बहन जैसा होता है.लेकिन कुछ लोग इन रिश्तों को भी दागदार कर देते हैं. इसका खामियाजा भी उन्हें भुगतना जरूर पड़ता है. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के कन्नौज से सामने आया है. यहां महिला ने पति को धोखा देकर देवर से अफेयर शुरू किया. दोनों के बीच चार साल तक संबंध बनते रहे. फिर जब पति को दोनों के अफेयर की भनक लगी तो उसने पत्नी से सारे रिश्ते तोड़ दिए.

दोनों की शादी को 20 साल हो चुके थे और उनके दो बच्चे भी है. यहां पति ने पत्नी से रिश्ता तोड़ा तो वो देवर के पास गई. लेकिन देवर ने उसे दो टूक शब्दों में ऐसा जवाब दिया, जिससे महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई. देवर ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया. महिला रोते-बिलखते थाने पहुंची. वहां अब एसपी से न्याय की गुहार लगा रही है.

मामला सौरिख थाना क्षेत्र के गांव का है. यहां एक महिला ने थाने जाकर पुलिस को बताया- साहब! मेरी शादी 20 साल पहले हुई थी. पति से मुझे दो बच्चे भी हुए. पति दूसरे शहर में नौकरी करते हैं, इसलिए वो घर पर कम ही आते थे. पति की गैरमौजूदगी में मेरा देवर मुझ पर गंदी नजर रखता था. पहले तो मुझे ये सब हरकतें देवर की पसंद नहीं थीं, लेकिन बाद में मुझे भी देवर अच्छा लगने लगा.

देवर से बन गए संबंध

महिला ने आगे बताया- देवर से नजदीकियां बढ़ीं तो हमारे बीच शारीरिक संबंध भी बन गए. देवर मुझे हमेशा यही कहता था कि वो मेरे साथ शादी करेगा. मैं भी उसकी बातों पर यकीन करने लगी थी. इसी तरह चार साल बीत गए. देवर अक्सर रात के समय मेरे घर आता था, ताकि किसी को भनक न लगे. लेकिन एक दिन मेरे पति को हमारे अफेयर का पता चल ही गया. पति ने मुझसे झगड़ा किया और सारे रिश्ते तोड़कर मुझे छोड़ दिया. इसके बाद मैंने देवर से शादी करने के लए कहा. पहले तो वो मुझे टालता रहा. लेकिन बाद में उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया. अब मैं कहां जाऊं, कुछ समझ नहीं आ रहा. न पति रहा और न देवर रखने को तैयार है. मैं अकेला पड़ गई हूं.

SP ने दिए जांच के आदेश

एसपी ने महिला की शिकायत पर पुलिस को मामले की जांच करने का आदेश दिया. फिलहाल इस केस की जांच की जा रही है. पुलिस पूरे मामले का पता लगाएगी. फिर उसके मुताबिक, एक्शन लेगी.

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान