छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बालोद से किया कृषक उन्नति योजना का राज्य स्तरीय शुभारंभ

जिले के 1 लाख 22 हजार से अधिक किसानों के खातों में 587 करोड़ 58 लाख रूपए की राशि हुई हस्तांतरित

किसानों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार

जांजगीर-चांपा 12 मार्च 2024/ कृषि प्रधान छत्तीसगढ़ राज्य के लिए आज का दिन सदैव अविस्मरणीय रहेगा। आज छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी कृषक उन्नति योजना का राज्य स्तरीय शुभारंभ जिला मुख्यालय बालोद स्थित सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में हजारों किसानों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस कार्यक्रम में राज्य के लगभग 24 लाख 72 हजार किसानों को योजना के तहत 13 हजार 320 करोड़ रूपए की आदान सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव वर्चुअल माध्यम से समारोह में उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज वह शुभ दिन है, जब यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसान भाइयों के बैंक खातों में 13 हजार 320 करोड़ रुपए की आदान सहायता राशि का अंतरण किया जा रहा है। जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। जिसमें जिले के 1 लाख 22 हजार 836 किसानों के खाते में 587 करोड़ 58 लाख 26 हजार रूपए की राशि अंतरित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर आकाश छिकारा, नगर पालिका जांजगीर नैला उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, अपर कलेक्टर लवीना पांडेय सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान अपस्थित थे।

कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषक उन्नति योजना के तहत अंतर की राशि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के लगभग 24 लाख से अधिक किसानों के खाते में 13320 करोड़ की राशि बटन दबा कर हस्तांतरित किये है। छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के लोगों की आवश्यकताओं को योजना के माध्यम से एक-एक करके पूरा कर रही है। जब किसान समृद्ध होता है, तब देश की उन्नति होती है। किसानों को समृद्ध बनाने का कार्य हमारी सरकार कर रही है।

इस अवसर पर ग्राम सिवनी के किसान ईतवारी राम पटेल किसान ने कहा कि कृषक उन्नति योजना को लेकर हम बहुत खुश है हमे आज छत्तीसगढ़ सरकार का घोषणा के अनुरूप अंतर की राशि में प्राप्त हो गई है। इस योजना से छत्तीसगढ़ के किसान बहुत खुश हैं। किसान रामप्रकाश केशरवानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने आज अपने वायदे को पूरा किया है। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी के साथ साथ समर्थन मूल्य के अंतर की राशि हमारे खाते में आया और इससे हम बहुत खुश हैं। इसके अलावा कार्यक्रम में उपस्थित अन्य किसानों ने भी कृषक उन्नति योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button