कोरबाछत्तीसगढ़

उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य केंद्रों में होती है निशुल्क जांच

बुधवार को प्राथमिक और माह के 9 एवं 24 तारीख को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हैं जांच व उपचार की सुविधा

गायनकोलॉजिस्ट (महिला चिकित्सक) करती हैं जांच

एक वर्ष में 4 हजार से अधिक उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं की हुई जाँच

कोरबा 26 अप्रैल 2025/जिला अस्पाताल एवं मेडिकल कॉलेज सहित जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच और उपचार की व्यवस्था है। यहां महिला चिकित्सक व गायनकोलॉजिस्ट द्वारा गर्भवती महिलाओं की जांच की जाती है, उन्हें प्रसव से संबंधित जानकारी प्रदान करने के साथ जन्म से पहले आवश्यक देखरेख और सावधानी के विषय में बताया जाता है। किसी प्रकार की समस्या आने पर गायनकोलॉजिस्ट द्वारा उपचार किया जाता है। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में बुधवार और माह के प्रति 9 तथा 24 तारीख को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में गायनकोलॉजिस्ट उपचार एवं परामर्श हेतु निर्धारित समय पर उपस्थित होती है। जिसमें कोरबा ब्लॉक के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्यांग में माह के प्रथम बुधवार को, लेमरू में चौथे बुधवार को, पाली के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सपलवा में माह के प्रथम बुधवार को, हरदीबाजार  में चौथे बुधवार को, पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के अंतर्गत पसान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में माह के प्रथम बुधवार को, जटगा में चौथे बुधवार को, करतला के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरगबुंदिया में माह के प्रथम बुधवार को, कोथारी में द्वितीय बुधवार को, फरसवानी में तृतीय बुधवार को और चिकनीपाली में चौथे बुधवार को, कटघोरा ब्लॉक के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दीपका में प्रथम बुधवार को तथा चाकाबुड़ा में चौथे बुधवार को गायनकोलॉजिस्ट महिला चिकित्सक द्वारा गर्भवती महिलाओं की जांच तथा उपचार की जाती है। इसके अलावा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान योजना के अंतर्गत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी माह के 9 और 24 तारीख को गायनकोलॉजिस्ट द्वारा गर्भवती महिलाओं की जांच तथा उपचार किया जाता है। यहां गर्भवती महिलाओं की जांच कर जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर आवश्यक जांच, सलाह तथा उपचार प्रदान किया जाता है। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को निगरानी में रखने के साथ आवश्यकता पड़ने पर उपचार के लिए बुलाया जाता है, ताकि वे प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा स्वस्थ्य रहे।
उन्हें आवश्यक लैब जांच की सुविधा भी प्रदान की जाती है। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो, जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज में कोई भी गर्भवती महिला निशुल्क जांच करा सकती है और उपचार प्राप्त कर सकती है। जिले में अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक कुल 4060 उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं की जांच की गई है, जिसमें करतला ब्लॉक में 441, कटघोरा में 779, कोरबा में 594,पाली में 607,पोड़ी उपरोड़ा में 671 और शहरी क्षेत्र में 977 की जांच की गई है।  कलेक्टर अजीत वसंत ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी और सभी ब्लॉक चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में निर्धारित दिवस में गायनकोलॉजिस्ट महिला चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं और कोई भी गर्भवती महिला जांच तथा समय पर उपचार से वंचित न हो। उन्होंने गर्भवती महिलाओं का गाइडलाइन के अनुसार समय पर जांच करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं की स्थिति का पता शुरूआती जांच में पता लग जाएं और उनका उपचार समय पर हो, ताकि प्रसव सुरक्षित हो, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं के उपचार से संबंधित जानकारी और गायनकोलाजिस्ट की उपस्थिति की जानकारी प्रदर्शित करने के भी निर्देश दिए।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान