कोरबाछत्तीसगढ़

संगठन की मजबूती के लिए अधिक से अधिक सदस्य बनाने जुटें : मंत्री  लखन लाल देवांगन

दर्री मंडल में आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री श्री देवांगन

कोरबा। वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन सोमवार को दर्री मंडल के एचटीपीपी कॉलोनी के बाज़ार के पास आयोजित भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सिद्धांतवादी विचारधारा पर आधारित पार्टी है। इस पार्टी में जितना मान सम्मान कार्यकर्ताओं का है, उतना सम्मान किसी दूसरी पार्टी में नहीं है। भाजपा में गांव का एक साधारण व्यक्ति भी मुख्यमंत्री बन सकता है, एक चाय बेचने वाले को प्रधानमंत्री भाजपा ही बना सकती है। श्री देवांगन कहा कि भाजपा सबसे पहले देश को मानती है, उसके बाद पार्टी को और उसके बाद परिवार को मानती है। भाजपा का आंतरिक लोकतंत्र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मूलमंत्र है- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। संगठन की मजबूती और नवीनता के लिए अधिक से अधिक सदस्य बनाने का प्रण लेकर जुटें। मंत्री श्री देवांगन ने कहा की यह भाजपा संगठन का महापर्व है, जिसमें सबकी सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन ने जो लक्ष्य कोरबा विधानसभा के लिए तय किया है उसे पूरा करने के लिए आप सभी को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सदस्यता अभियान को व्यापक रूप देना होगा।
इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने मंडल अध्यक्ष ईश्वर साहू, तुलसी ठाकुर, मनोज लहरे, संजय कुर्मवंशी समेत अन्य को सदस्यता नवीनीकरण की प्रति दी।

इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष तुलसी ठाकुर, बीएमएस के राष्ट्रीय मंत्री राधे श्याम जायसवाल, नीरज शर्मा, सुनील भटपहरे, किशन केवंट, मनोज अग्रवाल,पार्षद पुष्पा कंवर, विजय साहू, अमित मिंज, बुधवार साय यादव समेत अधिक संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button