featuredकोरबाछत्तीसगढ़

भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न, गोपाल मोदी बोले- “मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की मासिक बैठक सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय पंडित दीनदयाल कुंज, टीपी नगर कोरबा में जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को “बेमिसाल” बताते हुए कार्यकर्ताओं से जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएं।

बैठक में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर मुख्य वक्तव्य जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन ने प्रस्तुत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी अभियान और कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में महापौर संजूदेवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक चावलानी, जोगेश लांबा, मीना शर्मा, पूर्व विधायक रामदयाल उईके सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री संजय शर्मा एवं अजय विश्वकर्मा ने किया।

बैठक में आगामी जून माह के विशेष जनसंपर्क अभियान की रूपरेखा तैयार की गई। 31 मई को प्रधानमंत्री Narendra Modi के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को बूथ स्तर पर अधिकतम लोगों तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया।

इसके साथ ही जून माह में वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, विकसित भारत संकल्प अभियान, प्राकृतिक खेती कार्यशाला और योग कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष आयोजन कर योग, सेवा और संकल्प का संदेश समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

बैठक में 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस को जिला, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर मनाने का निर्णय भी लिया गया। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनहितकारी योजनाओं और विकास कार्यों को प्रत्येक घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button