Saturday, July 27, 2024

    सरस संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह

    Must read

    कोरबा :- जिले के दर्री क्षेत्र के ग्राम जमनीपाली एवं राजीव नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा महोत्सव में क्रमशः शुक्रवार एवं शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह सम्मिलित होकर भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का श्रवण किया।


    जमनीपाली में भरत साहू के निवास स्थान में कथा वाचिका पंकजा दीदी जी एवं प्रज्ञा दीदी जी द्वारा संगीत धुन में कथा का रसपान कराया जा रहा है तो वही राजीव नगर में पंडित हिमांशु जी महाराज के सानिध्य में भक्तों एवं श्रोताओं को कथा का श्रवण कराया जा रहा है।

    इस दौरान डॉ राजीव सिंह ने कथा स्थल में मौजूद सभी श्रोताओं को मकर संक्रांति की बधाई एवं शुभकामना दिया।

    जिलाध्यक्ष के साथ पूर्व मंडल अध्यक्ष ईश्वर साहू, आई टी सेल जिला संयोजक लकी नंदा,सोशल मीडिया जिला संयोजक अजय चंद्रा,पार्षद विजय साहू,जय प्रकाश साहू,पार्षद फिरत साहू,विजय ठाकुर,संतोष गुप्ता,अशोक कुमार अग्रवाल सहित अन्य श्रोताओं व श्री कृष्ण भक्त उपस्थित थे।

        More articles

        Latest article