featuredकोरबाछत्तीसगढ़

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, “मोदी जी के 12 साल बेमिसाल” अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का संकल्प

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा की मासिक बैठक गुरुवार को जिला कार्यालय पंडित दीनदयाल कुंज, टीपी नगर में जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चलाए जा रहे “मोदी जी के 12 साल बेमिसाल” अभियान, बूथ सशक्तिकरण और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता घर-घर संपर्क अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत उसका बूथ स्तर का संगठन है और मजबूत बूथ ही चुनावी सफलता की आधारशिला है।

गोपाल मोदी ने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा, अनुशासन और जनसंपर्क के माध्यम से सफल बनाने का आह्वान करते हुए केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया।

बैठक में जिला संगठन सह प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि संगठन की मजबूती सक्रिय कार्यकर्ताओं और योजनाबद्ध कार्यशैली पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करना होगा। साथ ही समाज के बीच रहकर सेवा कार्यों के माध्यम से जनता का विश्वास अर्जित करने और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में विभिन्न मंडलों में संचालित गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार की समीक्षा की गई। इसके अलावा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

बैठक में जिला संगठन सह प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला, जिला महामंत्री संजय शर्मा एवं अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, रूक्मणी नायर, सतीश झा, अजय दुबे, कमला बरेठ, कमला किंडो, विवेक मार्कंडेय, अर्जुन गुप्ता, शैलेन्द्र यादव, संजय राठौर, प्रदीप सिंह एवं नीरज ठाकुर सहित जिला पदाधिकारी और मंडल प्रभारी उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button