भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के आतिथ्य में आयोजित हुआ कार्यक्रम, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके राष्ट्रसेवा के योगदान को किया याद



कोरबा। भारतीय जनता पार्टी मंडल दर्री द्वारा 12 अक्टूबर को राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के आतिथ्य में दर्री स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन, राष्ट्रसेवा तथा भारतीय राजनीति में उनके योगदान को स्मरण किया।
जयंती कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। उन्होंने उनके सार्वजनिक जीवन, राष्ट्र के प्रति समर्पण और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, भाजपा मंडल दर्री अध्यक्ष मनोज कुमार लहरे, पूर्व मंडल अध्यक्ष नारायण ठाकुर,तुलसी ठाकुर एवं नरेंद्र वाकड़े, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं एल्डरमैन नवदीप नंदा, जिला पदाधिकारी नवीन अरोड़ा, एल्डरमैन एवं वरिष्ठ नेता मनोज अग्रवाल, पार्षद एवं एमआईसी सदस्य सरोज सांडिल (बंटी) तथा अजय चंद्रा, वार्ड पार्षद राधा महंत, पार्षद जनक सिंह राजपूत एवं परमिंदर सिंह उपस्थित रहे।
इसके अलावा मंडल महामंत्री किशोर साहू, शक्ति केंद्र प्रभारी भूपेंद्र साहू, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रियंका मिश्रा, व्यापारी प्रकोष्ठ मंडल संयोजक जितेंद्र यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह ठाकुर, पूर्व मंडल मंत्री सुभाष पांडेय, शक्ति केंद्र संयोजक तोमेश यादव, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनहरण लाल यादव, ओबीसी मोर्चा मंडल महामंत्री योगेंद्र राठौर, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री श्याम ध्रुव, चंद्रशेखर राठौर, महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष सीमा गिरी एवं मंजू बरेठ, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र पाल, महिला मोर्चा मंडल मीडिया प्रभारी पुष्पा गिरी, जिला प्रशिक्षण प्रमुख युवा मोर्चा अजय राठौर, ओबीसी मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष कुश कुमार यादव, अमोली साहू एवं भास्कर यादव सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन राजमाता विजयाराजे सिंधिया को नमन करते हुए उनके राष्ट्रसेवा के योगदान को स्मरण करने और उनके आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ हुआ।





