Saturday, July 27, 2024

    भाजयुमो मंडल दर्री ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन,बताया यह वजह

    Must read

    कोरबा,दर्री :-भानूप्रतापपुर विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के ऊपर कांग्रेस द्वारा लगाए लगे आरोप का विरोध प्रदर्शन करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल दर्री के अध्यक्ष मुकुंद सिंह कंवर के नेतृत्व में 23 नवंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया।

    भाजयुमो दर्री मंडल के अध्यक्ष ने बताया कि भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के ऊपर झूठा बेबुनियाद चारित्रिक आरोप लगाकर,प्रदेश में आदिवासी अस्मिता को मजाक बनाकर मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को मोहरा बना कर एक बहुत ही गंदा मजाक किया है,इसका भाजयुमो दर्री मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध करते हुए पूतला दहन किया गया।इस तरह की बयानबाजी करना कांग्रेस का आदत है।इस बयानबाजी के लिए कांग्रेस को सार्वजनिक रूप माफी मांगना चाहिये।

        More articles

        Latest article