featuredकोरबाछत्तीसगढ़

कोयला विवाद में खूनी हमला :दीपका पुलिस ने हत्या के प्रयास में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर युवक पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर कटघोरा जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार मामला अपराध क्रमांक 188/2026 का है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 296, 351(3), 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

पुराने कोयला विवाद को लेकर किया हमला

प्रार्थी राहुल सिंह ने थाना दीपका में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 22 अप्रैल 2026 को ड्यूटी से घर लौटते समय क्रांति दुकान के पास आरोपी कार में पहुंचे और उसे रास्ते में रोककर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की गई। आसपास लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना में घायल युवक ने इलाज कराने के बाद थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। विवेचना के दौरान पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा जोड़ते हुए कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है : 1 .चन्दन सिंह (25 वर्ष), निवासी मानियाराडीह, थाना नबीनगर, जिला औरंगाबाद (बिहार), हाल मुकाम झाबर, थाना दीपका, जिला कोरबा

2. राहुल सिंह (24 वर्ष), निवासी मानियाराडीह, थाना नबीनगर, जिला औरंगाबाद (बिहार), हाल मुकाम झाबर, थाना दीपका, जिला कोरबा

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर कटघोरा जेल भेज दिया गया।

कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने और हिंसक घटनाओं में शामिल आरोपियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button