Friday, September 20, 2024

        Breaking: नगरनार स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 4 लोग झुलसे, 2 की हालत गंभीर

        Must read

        जगदलपुर,6 अगस्त 2024। जगदलपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां नगरनार स्टील प्लांट में एक बड़ा हादसा हो गया है, जिसमें 4 लोग झुलस गए है जिसमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक टनल फर्नेस में शॉर्ट सर्किट हुई, जिससे भीषण आग लग गई।

        जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि यह हादसा तब हुआ जब प्लांट में काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक से शॉर्ट सर्किट के बाद टनल फर्नेस में भयानक आग भड़क गई। इस आग की चपेट में 4 लोग झुलस गए, जिनमें से 2 गंभीर बताए जा रहे हैं। आधिकारियों के मुताबिक ब्रेकर मेंटेनेंस का काम किया जा रहा था। तभी जोरदार विस्फोट हो गया। पर्याप्त सुरक्षा उपाय न होने के कारण ही ये हादसा हुआ है। 2 गंभीर कर्मचारियों को रायपुर रेफर किया गया है।

            More articles

            - Advertisement -

                  Latest article