featuredकोरबाछत्तीसगढ़

एसईसीएल बलगी सबस्टेशन में केबल लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, अपचारी बालक निरुद्ध

कोरबा। जिले में अपराधों पर नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के तहत थाना बांकीमोंगरा पुलिस ने एसईसीएल बलगी सबस्टेशन में हुई केबल लूट/चोरी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अपचारी बालक को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल भी जप्त की है। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बांकीमोंगरा निरीक्षक चमन सिन्हा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार, प्रार्थी संजय कुमार लहरे ने थाना बांकीमोंगरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 23 मई 2026 की रात करीब 1:30 बजे कुछ युवक एसईसीएल बलगी सबस्टेशन में जबरन घुस आए। आरोपियों ने गाली-गलौच और मारपीट करते हुए पाईप, एंगल तथा करीब 100 मीटर केबल लूट/चोरी कर लिया। घटना के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई।

प्रकरण में थाना बांकीमोंगरा पुलिस ने अपराध क्रमांक 1147/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान गवाहों के बयान, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी अर्जुन सिंह और एक अपचारी बालक को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने घटना में शामिल होना स्वीकार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि चोरी किया गया केबल फरार आरोपी दीपक केंवट उर्फ अंक के पास रखा गया है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। वहीं आरोपी अर्जुन सिंह की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल क्रमांक CG 12 BS 7092 भी जप्त कर ली गई है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी और अपचारी बालक के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा police लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button